25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहरीले पुटू का सितम- पहले पूरे परिवार ने साथ बैठकर मजे से खाया फिर ६ सदस्यों की बिगड़ी तबियत

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 20 Jul 2018, 10:33 AM IST

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया

कोरबा. जहरीला पुटू खाकर एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार हो गए। उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि राताखार बजरंग चौक निवासी बंधुराम उरांव गुरुवार सुबह बकरी चराने के लिए गया था। दोपहर को घर लौटा तो साथ में कनकी पुटू भी लेकर आया। परिवार की महिलाओं ने पुटू को बनाया। दोपहर दो से ढाई बजे के बीच सभी ने भोजन के साथ पुटू खाया। इसके थोड़ी देर बाद परिवार के सदस्यों ने उल्टी की शिकायत की।


पहले तो परिवार ने सोचा कि थोड़ी देर में सब कुछ सामान्य हो जाएगा। लेकिन वक्त गुजरने के साथ उरांव परिवार की हालत और खराब होने लगी। परिवार के सभी सदस्यों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए जगतराम ने बताया कि गुरुवार को बंधुराम हसदेव बांयी तट नहर के बांध से कनकी पुटू निकालकर घर लाया था। इसे खाने के बाद परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ गई।

Read more : Politics : भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ने माना इस बार त्रिकोणीय होगा मुकाबला, फिर नए वोटर्स को रिझाने का बताया प्लान


परिवार के जिन सदस्यों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, उसमें बंधुराम उरांव 65, जानकी बाई 58, पुसऊ उरावं 40, जगत बाई 29, धनबाई 22 और सात साल की बच्ची प्राची शामिल है। धनबाई गर्भवती है।


ऑटो में पहुंचे अस्पताल
परिवार के सदस्य किराए के आटो में जिला अस्पताल पहुंचे थे। बताया जाता है कि संजीवनी चालकों की बेमियादी हड़ताल के कारण उनतक एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी। परिवार को मजबूरी में निजी आटो से अस्पताल आना पड़ा।

-------------------

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंध
कोरबा. ञ्च पत्रिका. पुलिस अधीक्षक कोरबा मयंक श्रीवास्तव ने प्रात: एवं सायंकाल स्कूल के समय पर छोटे-छोटे बच्चों के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस अधिनियम में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए मार्ग सीएसईबी चौक से बुधवारी बाजार (बुधवारी बायपास) से गुुरु घासीदास चौक से सेंट्रल वर्कशाप मानिकपुर तक प्रतिदिन प्रात: 07 बजे से दोपहर एक बजे तक एवं शाम 05 बजे से रात्रि 09 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया है।