27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसईसीएल को नया सीएमडी मिला नहीं, अब टेक्निकल डायरेक्टर की तलाश

टेक्निकल डायरेक्टर की तलाश के लिए दूसरी बार प्रक्रिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 22 Jun 2018, 1:00 AM IST

एसईसीएल को नया सीएमडी मिला नहीं, अब टेक्निकल डायरेक्टर की तलाश

एसईसीएल को नया सीएमडी मिला नहीं, अब टेक्निकल डायरेक्टर की तलाश

कोरबा. कोल इंडिया की सबसे बड़ी अनुषांगिक कंपनी एसईसीएल को नए सीएमडी के साथ टेक्निकल डायरेक्टर की भी तलाश है। ये दोनों ही पद आने वाले दिनों में रिक्त होने वाले हैं। लेकिन अभी तक कोई उम्मीदवार दोनों पद के योग्य नहीं मिला है।
लोक उद्यम चयन बोर्ड ने एसईसीएल में टेक्निकल डायरेक्टर की तलाश के लिए दूसरी बार प्रक्रिया चालू की है। पद की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों से २५ जुलाई तक आवेदन मांगा है।
आवेदन पत्रों की जांच के बाद लोक उद्यम चयन बोर्ड इंटरव्यू कॉल करेगा। उम्मीदवार पद की गरिमा के लायक पाए गए तो उन्हें टेक्निकल डायरेक्टर बनाया जाएगा। अन्यथा चयन बोर्ड एक बार फिर टेक्निकल डायरेक्टर की तलाश करेगा। इस पद को भरने के लिए चयन बोर्ड ने पहले भी इंटरव्यू लिया था। इसमें एसईसीएल के जनरल मैनेजर रविन्द्र कुमार निगम, एमसीएल के जनरल मैनेजर सुजीत राय चौधरी, अनिल कुमार सिंह, एनसीएल के चंचल गोस्वामी, बीसीसीएल के शैलेन्द्र कुमार सिंह, ईसीएल के रामनारायण सोम, एनएलसी के सुरेन्द्र चन्द्र सुमन, राजशेखर रेड्डी और सदभव इंजीनियरिंग लिमिटेड से अमरेश कुमार शामिल हुए थे। १२ जून को कंपनी ने सभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया था। लेकिन पद के योग्य किसी को नहीं माना था। सभी की दावेदारी को खारिज कर दिया था। लोक उद्यम चयन बोर्ड ने एक बार फिर एसईसीएल के लिए दूसरी बार टेक्निकल डायरेक्टर की तलाश चालू की है।
इन कंपनियों में भी जरूरत
एसईसीएल के अलावा महानदी कोल फील्ड लिमिटेड को भी नए कार्मिक निदेशक की तलाश है। वेस्टर्न कोल फिल्ड में टेक्निकल डायरेक्टर का पद खाली होने वाला है। कोल इंडिया में नए फाइनेंस डायरेक्टर की तलाश के लिए भी प्रक्रिया चल रही है। लोक उद्यम चयन बोर्ड रिक्त पदों को भरने में लगा हुआ है।

दोनों पद महत्वपूर्ण
एसईसीएल के लिए दोनों पद बेहद महत्वपूर्ण है। इसके खाली रहने का असर कंपनी के नीति निर्धारण औ उत्पादन पर पड़ेगा। ऐसी स्थिति में कोल इंडिया भी नहीं चाहता कि पद रिक्त रहे।