24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरानी बस्ती के पार्षद व एक अन्य व्यक्ति से सात लाख 20 हजार की ठगी, पढि़ए खबर…

-पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 31, 2018

पुरानी बस्ती के पार्षद व एक अन्य व्यक्ति से सात लाख 20 हजार की ठगी, पढि़ए खबर...

पुरानी बस्ती के पार्षद व एक अन्य व्यक्ति से सात लाख 20 हजार की ठगी, पढि़ए खबर...

कोरबा. बुक स्केनिंग का झांसा देकर ठगों ने पुरानी बस्ती के पार्षद मनीष शर्मा और एक अन्य व्यक्ति से सात लाख २० हजार रुपए ठग लिए। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पार्षद मनीष शर्मा से दो लाख ८० हजार रुपए और एक अन्य व्यक्ति गेंदलाल शुक्ल से दो लाख ४० हजार रुपए की ठगी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें लिलेश पटेल, उसकी पत्नी कौशिल्या पटेल और सहयोगी लोकेश देवांगन शामिल है। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

वर्ष २०१७ में मनीष की मुलाकात सेम टाइम कंपनी के फ्रेंचाइजी होल्डर लिलेश, कौशिल्या औरद लोकेश के साथ हुई थी। तीनों ने मनीष को बताया था कि उनकी पुस्तक के पन्नों को स्केनिंग करती है। इसे पीडीएफ बनाकर दूसरी जगह भेजा जाता है। इस काम को करने वाले घर बैठे ३५ से ४० हजार रुपए कमा रहे हैं। मनीष झांसे में आ गए। उन्होंने भी स्केनिंग के लिए इच्छा व्यक्त की। इसके लिए दो लाख ४० हजार रुपए की पहली किस्त कैश में लिलेश को प्रदान किया। इसके कुछ दिन बाद इतने ही रुपए का एक और चेक लोकेश देवांगन को दिया। गेंदलाल शुक्ल ने भी स्केनिंग के लिए कंपनी को रुपए प्रदान किया। उक्त राशि काम से पहले कंपनी से अनुबंध करने के लिए दी गई थी। कई माह गुजर गए। कंपनी ने काम नहीं दिया।

Read More : Public Opinion : यहां आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा के लिए समय पर नहीं पहुंच पाती संजीवनी व महतारी एक्सप्रेस

इस बीच मनीष कंपनी के नेहरू चौक बिलासपुर स्थित दफ्तर पहुंचा। वहां ताला लगा हुआ था। मनीष ने लिलेश, कौशिल्या और लोकेश से पैसे लौटाने के लिए कहा। उन्होंने एक चेक मनीष को प्रदान किया। खाते में राशि नहीं होने से चेक बाउंस हो गया। मनीष ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।