28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब बीपीएल सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों के हाथ में होगा स्मार्ट मोबाइल, जानें कब से होगा वितरण

- इसके लिए निगम आयुक्त रणवीर शर्मा ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं ताकि व्यवस्थाएं की जा सकें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 6 Jul 2018, 11:06 AM IST

अब बीपीएल सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों के हाथ में होगा स्मार्ट मोबाइल, जानें कब से होगा वितरण

अब बीपीएल सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों के हाथ में होगा स्मार्ट मोबाइल, जानें कब से होगा वितरण

कोरबा. संचार क्रांति योजना (स्काई) के तहत २७ जुलाई से स्मार्ट मोबाईल फोन वितरण किया जाएगा और १४ अगस्त तक चलेगा।
स्काई के अंतर्गत वर्ष २००७ की बीपीएल सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों को स्मार्ट मोबाईल फोन दिए जाने की योजना सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों के हितग्राहियों के साथ-साथ महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को भी स्मार्ट मोबाईल दिए जाने की योजना का क्रियान्वयन किया गया है। नगर निगम कोरबा क्षेत्र में भी यह योजना क्रियान्वित की गई है।

Read More : खाद व बीज नहीं मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ी, सहकारी समितियों में लटका है ताला
वर्ष २००७ की बीपीएल सर्वे सूची में शामिल नगर निगम कोरबा क्षेत्र के ३३९६३ हितग्राहियों को स्मार्ट मोबाईल फोन दिए जाने की इस योजना पर निगम द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपने सभी जोन कार्यालयों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों के आवेदन फार्म भराने के साथ-साथ सम्पूर्ण निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य कर हितग्राहियों से आवेदन फार्म भराए गए हैं तथा इन भरे हुए आवेदन पत्रों की स्काई पोर्टल में एंट्री का कार्य पूर्ण किया गया है, अब हितग्राहियों को मोबाईल फोन का वितरण किया जाना हैं।

कलेक्टर मो.कैसर अब्दुल हक के निर्देशन में २७ जुलाई से १४ अगस्त २०१८ तक हितग्राहियों को मोबाईल फोन वितरण का कार्य किया जाना हैं। इसके लिए निगम आयुक्त रणवीर शर्मा ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं ताकि व्यवस्थाएं की जा सकें।

छह वितरण केन्द्रों में होंगे 77 काउंटर
योजना के नोडल अधिकारी भागीरथ वर्मा ने बताया कि निगम के सभी छह जोन कार्यालयों को मोबाईल वितरण केन्द्र बनाया गया है तथा इन केन्द्रों में कुल 77 काउंटर स्थापित होंगे। निगम क्षेत्र में ६७ वार्ड हैं, किन्तु अधिक हितग्राहियों वाले वार्डों के मद्देनजर 77 काउंटर बनाए जाएंगे ताकि वितरण का कार्य सुगमतापूर्वक संचालित हो सके।

उन्होंने बताया कि प्रति काउंटर लगभग ४० हितग्राही प्रतिदिन के मान से वितरण कार्य किया जाएगा तथा रविवार अवकाश को छोड़कर शेष कार्यालयीन दिवसों में मोबाईल वितरण का कार्य जारी रहेगा। स्काई पोर्टल में कुल २४७७० वैध हितग्राहियों की एंट्री का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

वितरण केन्द्रवार निर्धारित वार्ड
कोरबा जोन कार्यालय स्थित वितरण केन्द्र में वार्ड १, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १०, ११ व १२, टीपी नगर जोन कार्यालय वितरण केन्द्र में वार्ड २, ३, १३, १४, १५ व १६, कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में वार्ड क्र१७, १८, १९, २०, २१, २२, २३, २४, २५, २६, २७, २८, २९, ३०,३१, ३२ व ३३, बालको जोन कार्यालय में वार्ड ३४, ३५, ३६, ३७, ३८, ३९, ४०, ४१ व ४२ शामिल किए गए हैं। इसी प्रकार दर्री जोन कार्यालय स्थित वितरण केन्द्र में वार्ड ४३, ४४, ४५, ४६, ४७, ४८, ४९, ५०, ५१, ५२, ५३ एवं ५५ तथा बांकीमोंगरा जोन कार्यालय स्थित वितरण केन्द्र में वार्ड ५४, ५६, ५७, ५८, ५९, ६०, ६१, ६२, ६३, ६४, ६५, ६६ एवं ६७ है।