बांगो बांध में सौ फीसदी भराव के बाद कभी भी खोला जा सकता है। अधिकारियों का प्रयास है कि हाइडल प्लांट से पानी छोड़कर लेवल मेंटेंन किया जा सके। लेकिन अधिक बारिश के बाद गेट खोलने की स्थिति बन सकती है। बांगो डेम के गेट अगर खोले गए तो हसदेव नदी के निचले इलाके, डूबान क्ष्ेात्र के बाद दर्री डेम के बाद से निगम क्षेत्र की निचली बस्तियों में पानी घुसने का डर रहता है। इनमें राताखार, बैंकुठनगर, मोतीसागर पारा, सीतामणी, मांझी पारा, सर्वमंगला पारा, भिलाईखुर्द सहित कई बस्तियां हैं।