11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CGBSE 2018 : मम्मी-पापा को लिखा मुझे माफ करना, मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका और बंद कमरे में कर लिया ऐसा काम…

-परिणाम घोषित होने के बाद से छात्र था निराश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 10 May 2018, 7:02 PM IST

मम्मी-पापा को लिखा मुझे माफ करना, मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका और बंद कमरे में कर लिया ऐसा काम...

कोरबा . 10वीं में पूरक आए छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिणाम घोषित होने के बाद से छात्र निराश था। छात्र के कमरे से एक सुसाइट नोट मिला है। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना मानिकपुर चौकी अंतर्गत सुभाष ब्लॉक कॉलोनी की है। यहां के चीफ कॉलोनी में रहने वाले खेमलाल सोनखरे के पुत्र निहाल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। निहाल विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा १०वीं का छात्र था। इस साल माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में शामिल हुआ था।

बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। निहाल संस्कृत और विज्ञान विषय में पूरक आ गया था। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से निहाल निराश था। वह तनाव से गुजरने लगा था। बुधवार शाम कमरे में चला गया था। रात आठ से नौ बजे के बीच निहाल का परिवार के लोगों ने कमरे से बाहर निकलने के लिए आवाज दिया। अंदर से कोई जवाब नहीं आया। परिवार के लोगों को संदेह हुआ। अंदर देखा तो निहाल फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

Read More : पाल एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा के नए जीएम होंगे, और किनकी कहां हुई पदस्थापना जानने के लिए पढि़ए खबर...

घटना की सूचना मानिकपुर चौकी को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। निहाल के पास से पुलिस को एक सुसाइट नोट मिला है। इसमें निहाल ने अपनी मम्मी-पापा को लिखा है कि मुझे माफ करना। मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। जैसा पहले रहते थे, वैसी ही रहना। निहाल की मां गृहणी है। पिता सीएसईबी मेंं ठेका कर्मचारी हैं। निहाल माता-पिता की पहला संतान था। इससे छोटी बहन और भाई हैं। निहाल की खुदकुशी से परिवार में सन्नाटा पसरा है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मानिकपुर पुलिस चौकी में मर्ग कायम किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

परिणाम देखकर निराश न हो
इधर, मनोशास्त्री व समाज सेवी डॉ. एलएन जायसवाल ने परीक्षा में असफल छात्रों से कहा है कि निराश न हों। दोबारा तैयारी करें। फेल या अनुत्तीर्ण होने के बाद भी बहुत से कोर्स में दाखिला मिल सकता है। मनोशास्त्री ने अभिभावकों से भी कहा है कि परिणाम संतोष जनक न तब भी छात्रों को फटकार न लगाएं उनसे दोस्ताना व्यवहार करें।

कर्ज से महिला ने की खुदकुशी की कोशिश
एक अन्य घटना में कर्ज से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा की है। यहां रहने वाली सीता साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। बताया जाता है कि पीडि़त महिला छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस महिला विंग की उपाध्यक्ष थी। कुछ समय पूर्व सीता साहू ने मकान निर्माण के लिए कुछ रकम कर्ज लिया था। जिसकी अदायगी नहीं हो पा रही है। इससे महिला परेशान है। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।