
चार चूजे गायब होने पर पति ने पत्नी से कहा- काम छोड़कर मोबाइल पर लगी रहती हो, फिर नाराज पत्नी ने उठा लिया ये खौफनाक कदम...
कोरबा. सुरेश कुमार ने अपने घर चार चूजे को पालकर रखा था। सोमवार की शाम वह घर लौटा। चूजे घर में नहीं मिले। इसे लेकर सुरेश ने अपनी पत्नी मथन बाई को फटकार लगाया। कहा कि दिनभर मोबाइल पर व्यस्त रहती हो। घर में ध्यान नहीं देती हो। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
महिला अपने कमरे में सोने चली गई। इस बीच मंगलवार सुबह लगभग छह बजे से सात बजे के बीच मथन बाई की लाश घर में फांसी के फंदे (Hanged) पर लटकी मिली। घटना चैतमा के ग्राम चारपारा की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस केस दर्जकर मामले की जांच कर रही है। सुरेश ने पुलिस को बताया है कि मंगलवार सुबह जब वह घर से बाहर निकला, तब मथन बाई अपने कमरे में सो रही थी। उसने सुबह छह बजे से सात बजे के बीच खुदकुशी की होगी।
Published on:
26 Nov 2019 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
