जिलाध्यक्ष नोहर चंद्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि पदोन्नति के लिये सबसे पहले वरिष्ठता सूची जारी किया जाना जरूरी है। यदि एक सप्ताह में वरिष्ठता सूची जारी नहीं किया जाता तो संघ वृहद रूप से धरना प्रदर्शन रैली का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में हरि राम पटेल, प्रकाश राजवाड़े, राजू जांगड़े और मनोज बघेल आदि शामिल थे।