
अलग-अलग किश्तों में 33 लाख की ठगी
कोरबा. एसीबी इंडिया लिमिटेड के जनरल मैनेजर (प्लानिंग) के 3.16 करोड़ की बीमा की मेच्यूरिटी राशि को निकालने के लिए अलग-अलग किश्तों में 33 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के आठवें सदस्य को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
दर्री सीएसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि एसीबी इंडिया लिमिटेड के जीएम इकबाल अहमद ने अलग-अलग बीमा कंपनियों में 70 लाख रुपए निवेश किया है। बीमा की मेच्यूरिटी पूरी होने वाली थी। इसके पहले ही 22 जून, 2018 को इकबाल के मोबाइल पर एक कॉल आया। इसमें कॉलर ने इकबाल को बताया कि मेच्यूरिटी पूरी हो गई है। उसे तीन करोड़ 16 लाख 94 हजार रुपए मिलेंगे। इसमें कुछ रुपए खर्च होंगे।
इकबाल से ठगों ने 27 जुलाई, 2018 तक अलग-अलग बैंक खातों में इकबाल से 33 लाख 42 हजार 460 रुपए जमा कराए। इतनी राशि देने के बाद भी इकबाल को मेच्यूरिटी की राशि नहीं मिली। इकबाल को ठगी का पता चला तो उसने घटना की शिकायत पुलिस से की। दीपका थाने में ठगी का केस दर्ज कर आरोप में हरविन्दर अरजरिया 26, राजेश पाठक 24, जितेन्द्र शिवहरे 26, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा 22, सुमीत दीक्षित 23 और चतुरेश रावत 26 को 15 दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था।
फर्जी हस्ताक्षर का किया गया था इस्तेमाल
पुलिस ने बताया कि गिरोह ने इकबाल अहमद को इंकम टैक्स के अधिकारी का फर्जी दस्तावेज मेल कर कहा कि टैक्स की राशि जमा करनी होगी। इस पर इकबाल को शक हुआ। उसने सीधे इनकम टैक्स के कार्यालय में संपर्क किया। वहां अधिकारियेां ने दस्तावेज मांगे गए। अधिकारी भी आश्चर्य में पड़ गए कि जिस अधिकारी का दो साल पहले ही रिटायरमेंट हो चुका है। उसके फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया था।
--------------
भारी बारिश होने की चेतावनी
कोरबा. बाढ़ नियंत्रण केन्द्र रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 24 घंटे के भीतर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। कलेक्टर ने भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला बाढ़ एवं आपदा राहत प्रबंधन टीम सहित अन्य अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं।
Published on:
05 Sept 2018 11:07 am

बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
