18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा
Video- कूर्मि समाज का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 15 सितम्बर से होगा आयोजित, संख्या के अनुसार विस टिकट की मांग
Play video

Video- कूर्मि समाज का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 15 सितम्बर से होगा आयोजित, संख्या के अनुसार विस टिकट की मांग

8 वां प्रांतीय अधिवेशन

Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Sep 04, 2018

कोरबा. कूर्मि क्षत्रीय समाज का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेश 15 व 16 सितंबर को कोरबा में आयोजित होगा। समाज का यह 8 वां प्रांतीय अधिवेशन है। जिसका आयोजन कोरबा के प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसके संबंध में समाज के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी।


इस दौरान समाज के कोरबा जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध चन्द्रा सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। आयोजन की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बघेल ने बताया कि आयोजन का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के 25 कूर्मि उपजातियों का सम्मान सहित सभी को एक मंच पर लाना है। महत्वपूर्ण सामाजिक जानकारियों का प्रकाशन करने के साथ ही कृषि, शिक्षा, समाज, चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे समाज के लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Read more : जर्जर सड़क और लचर बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक सहित शहर के कांग्रेसी 9 को करेंगे आर्थिक नाकेबंदी


बघेल ने बताया कि समाज द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। जिसमें गुजरात के कूर्मि पाटीदार समाज द्वारा भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। रायपुर में समाज द्वारा आईएस, इंजीनियरिंग व मेडीकल के क्षेत्र में जाने वाले बच्चों के प्रशिक्षण के लिए व्यवव्था की जाएगी। एक एकेडमी शुरू करने की योजना है।


राजनैतिक सवाल के जवाब में बघेल ने कहा कि प्रदेश में हमारी आबादी 10 प्रतिशत है। कूर्मि समाज प्रदेश के 20 विधानसभा सीटों को प्रभावित करती है। हमने जल्द ही एक बैठक बुलाई है। जिसमें केवल राजनैतिक चर्चा होगी। हम अपनी जनसंख्या के अनुपात में प्रदेश की तीनो प्रमुख दलों के विधानसभा टिकट की मांग करेंगे। जो हमें नजरअंदाज करेगा, भविष्य में उसे इसका परिणाम भी भुगतना पड़ेगा।