18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश के एनसीसी बटालियन मुख्यालयों का होगा पुनर्गठन, जिले में अगले सत्र से होगी शुरूआत

प्रदेश में संचालित एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) के मुख्यालयों का नए सिरे से पुनर्गठन किया जाएगा। किस बटालियन के अंतर्गत कौन से जिले आएंगे शीघ्र ही इसका निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद ही प्रदेश की ८वीं वन सीजी बटालियन का शुरूआत आगामी सत्र से जिले में प्रारंभ किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
प्रदेश के एनसीसी बटालियन मुख्यालयों का होगा पुनर्गठन, जिले में अगले सत्र से होगी शुरूआत

प्रदेश के एनसीसी बटालियन मुख्यालयों का होगा पुनर्गठन, जिले में अगले सत्र से होगी शुरूआत

कोरबा.एनसीसी वन सीजी बटालियन के नाम से कोरबा में नए बटालियन की स्थापना प्रस्तावित है। पूर्व में इसी सत्र से बटालियन का संचालन प्रारंभ करने के संकेत मिले थे। अब दिल्ली स्थित मुख्यालय से छत्तीसगढ़ के एनसीसी बटालियन मुख्यालयों के अंतर्गत आने वाले जिलों का नए सिरे से पुनर्गठन किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके कारण अब जिले में अगले सत्र से बटालियन मुख्यालय का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

पीजी कॉलेज का हॉस्टल जिसे पुराना आरटीओ ऑफिस के नाम से जाना जाता है, को बटालियन का मुख्यालय बनाया जाएगा। इसके रेनोवेशन की जिम्मेदारी आरईएस को दी गई है। फिलहाल भवन को कार्यालय संचालन के लिए तैयार नहीं किया जा सका है। संभवत: एक महीने बाद एनसीसी के अधिकारी यहां आकर कार्यभार संभालेंगे।

Read More: नौकर के गर्ल फ्रेंड की तस्वीर देखकर मालिक की डोल गई थी नीयत, एक रात छोडऩे कहा तो चाकू से गोदकर मार डाला

तैयारियां अब अंतिम चरण में है। हाल ही में बटालियन के कमांङ्क्षडग ऑफिसर (सीओ) जोकि थल सेना में कर्नल के समकक्ष होते हैं, उनकी भी नियुक्त कर कर दी गई है।

नए जिलों पर संशय
पूर्व में ऐसी जानकारी दी गई थी कि नई बटालियन कोरबा के साथ ही कोरिया और सूरजपुर का भी मुख्यालय होगा। लेकिन अब नए सिरे से पुनर्गठन होने के कारण कोरबा के अंतर्गत कौन से जिले आएंगे। इसे लेकर संशय की स्थिति निर्मित हो रही है। वर्तमान में रायगढ़ के एनसीसी बटालियन के अंतर्गत छ: जिले आते हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि रायगढ़ के अंडर आने वाले जांजगीर, जशपुर, अंबिकापुर, सूरजपूर व कोरिया में से किन्हीं जिलों को कोरबा के सुपुर्द किया जा सकता है।

Read More: पैसे नहीं देने पर अस्पताल प्रबंधन ने शव को बनाया बंधक, मचा बवाल

पुराने आरटीओ कार्यालय का 23 लाख में रिनोवेशन
नई बटालिय के कार्यालय का संचालन पीजी कॉलेज परिसर में मौजूद पुराने आरटीओ कार्यालय में किया जाएगा। वर्तमान में यह जर्जर स्थिति में है। जहां इलेक्ट्रिफिकेशन, खिड़की, दरवाजे, शौचालय सहित अन्य कार्य होने हैं। आरईएस विभाग को भवन के रेनोवेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए 23 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। अफसरों को निर्देश हैं कि जल्द से जल्द कम से कम भू-तल में कार्यालय के संचालन होने लायक व्यवस्था कर दी जाए।

जिला स्तर पर पूर्व सैनिकों के लिए भर्ती
वन सीजी बटालियन कोरबा के लिए केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित सेटअप के अनुसार कर्नल रैंक के सीओ, सूबेदार मेजर और स्कूल-कॉलेंजों को संसाधन और ट्रेनिंग देने वाले क्वार्टर मास्टर को नियुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा ट्रेनिंग देने के लिए आठ अन्य स्टाफ को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। अन्य निचले स्तर के कार्यालयीन कर्मचारियों की नियुक्ति राज्य शासन द्वारा कार्यालय शुरू होने के बाद की जाएगी। सूचना है कि 10 पूर्व सैनिकों की भर्ती के लिए जिला स्तर पर विज्ञापन भी निकाले गए हैं। जोकि वन सीजी बटालियन को अपनी सेवाएं देंगे।

वन सीजी बटालियन कोरबा का संचालन अगले सत्र से प्रारंभ किया जाएगा। सेना के अधिकारियों ने हाल ही में दौरा किया था। सूचना मिली है कि प्रदेश में नए सिरे से बटालियन मुख्यालयों का गठन किया जाना है। संचालन अगले सत्र से शुरू हो सकेगा।
-डॉ संजय यादव, एनसीसी अधिकारी, पीजी कॉलेज