8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना तीन साल से एक ही स्थान पर जमे अफसरों को भेजा जाएगा गैर जिला

अफसरों को हटाकर उनकी तैनाती दूसरे जिलों में

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

May 29, 2018

अफसरों को हटाकर उनकी तैनाती दूसरे जिलों में

अफसरों को हटाकर उनकी तैनाती दूसरे जिलों में

कोरबा . जिले में तीन साल या इससे अधिक सर्विस कर चुके अफसरों को हटाकर उनकी तैनाती दूसरे जिलों में होगी। वे अफसर भी हटाए जाएंगे, जिन्होंने पिछला चुनाव कोरबा जिले में रहकर कराया था।


चुनाव को साफ और निष्पक्ष कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारी शुरू की है। इसके लिए सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एक ही जिले में तीन साल की सर्विस पूरी करने वाले अफसरों को दूसरे जिले में भेजा जाए। यह आदेश पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर लागू होगा।

Read more : नियमों की अनदेखी कर राखड़ का परिवहन, विरोध करने अकेला पहुंचा आप का कार्यकर्ता पुलिस ने किया गिरफ्तार

इससे प्रभावित पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, डीएसपी और एएसपी रैंक या इससे उपर के अफसर होंगे। आयोग के सर्कुलर से कोरबा पुलिस विभाग के अधीन कार्यरत आधा दर्जन से अधिक अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। इसमें सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर के अलावा दो डीएसपी भी हैं, जो तीन साल या इससे अधिक की सर्विस कोरबा जिले में कर चुके हैं। एएसपी भी पिछला विधानसभा चुनाव कोरबा सीएसपी के पद पर रहते हुए करा चुके हैं। आयोग के सर्कुलर के दायके में पुलिस के अलावा प्रशासनिक अफसर भी आ रहे हैं।

Read more : 28 हाथियों ने बांगो डेम से लगे छातापखना में चार घरों को तोड़ा, ग्रामीणों ने जंगल में छिपकर बचाई जान


मनचाही पोस्टिंग के जुगाड़
विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग का सर्कुलर जारी होते ही तीन साल से जमे अफसर सतर्क हो गए हैं। मनचाही पोस्टिंग के लिए जुगाड़ लगाने में लगे हैं। पिछले चुनाव में भी अफसरों ने जुगाड़ लगाकर दूसरे जिलों में पोस्टिंग कराई थी। चुनाव के बाद जिले में लौट आए थे। इसमें शिक्षा और जिला पंचायत विभाग के अफसर भी शामिल थे। सर्कुलर का असर नगरीय निकायों में भी पडऩे वाला है। आगामी चुनाव को देखते हुए कुछ अफसर पहले से मनचाही जगह पर पोस्टिंग करा ली है।