जिला सूरजपुर अंतर्गत विकासखंड उदयपुर के गांव पंडरीडांड का रहने वाला रमेश कुमार कंवर अपने मामा बंकेश्वर सिंह के साथ कार सीजी 12 ईसी 0449 से बिलासपुर के रास्ते घर लौट रहा था। कटघोरा से उदयपुर के बीच मोरगा क्षेत्र में मदनपुर के पास रात लगभग 12.45 बजे रास्ते में सड़क पर अचानक मवेशी पहुंच गए। चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया।