इस दौरान बारिश से मरीज को बचाने के लिए खाट को तिरपाल से ढंका और मरीज को छाता भी ओढ़ाया। मरीज को लेकर सड़कविहीन गांव से लीमगांव मुख्य मार्ग तक लगभग सात किलोमीटर पैदल चले। लीमगांव मुख्य मार्ग से निजी वाहन की मदद से पाली मुयालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना रविवार की बताई जा रही है। महिला की तबीयत सामान्य है। लेकिन इस दौरान परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।