27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजल चोरी को अंजाम देने पहुंचे गिरोह ने सीआईएसएफ जवान की कर दी धुनाई, वॉकीटॉकी को भी तोड़ा, पढि़ए खबर…

घायल जवान का उपचार एनसीएच में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 10 Jun 2018, 10:41 AM IST

डीजल चोरी को अंजाम देने पहुंचे गिरोह ने सीआईएसएफ जवान की कर दी धुनाई, वॉकीटॉकी को भी तोड़ा, पढि़ए खबर...

डीजल चोरी को अंजाम देने पहुंचे गिरोह ने सीआईएसएफ जवान की कर दी धुनाई, वॉकीटॉकी को भी तोड़ा, पढि़ए खबर...

कोरबा. खदान में 20 से 25 की संख्या में घुसकर डीजल चोरी को अंजाम देने पहुंचे गिरोह को जब सीआईएसएफ के जवान ने मना किया तो पहले आरोपियों ने जवान की जमकर धुनाई कर दी। फिर जब जवान ने अपनी मदद के लिए वॉकीटॉकी निकाली तो उसे भी तोड़ दिया। घायल जवान का उपचार एनसीएच में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार की देर रात दीपका खदान में सशस्त्र चोर गिरोह ने धावा बोला। जेरिकन के साथ डीजल चोरी करने पहुंचे गिरोह का सामना सीआईएसएफ के जवान धनंजय कुमार के साथ हो गया। जवान को पहले नजर में सिर्फ दो से तीन ही जवान दिखे। अलग-अलग ग्रुप में गिरोह के सदस्य डीजल चोरी को अंजाम देने में लगे हुए थे। जब जवान ने दो युवकों को पकड़ा, तब 20 से 25 की संख्या में पूरा गिरोह बाहर आ गया और जवान को घेर लिया।

Read More : अमृतम् जलम् का समापन आज : प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने करेंगे श्रमदान

जवान के साथ जमकर मारपीट भी की गई। जवान जब अपने साथियों को मदद के लिए बुलाने हेतू वॉकीटॉकी निकाली तब गिरोह ने उसे भी तोड़ दिया। दीपका पुलिस ने अज्ञात २० से २५ लोगों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

दो दिन पहले ही एक चोर पकड़ाया था
दीपका खदान में डीजल चोर गिरोह के हौसले बुलंद है। दो दिन पहले ही खदान में चोरी के डीजल के साथ एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा था। जबकि सात अन्य आरोपी रात का फायदा उठाकर भाग निकले थे। पुलिस एक तरफ उन आरोपियों की खोजबीन में लगी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ गिरोह ने दूसरे ही दिन और भी अधिक संख्या में खदान में घुसकर चोरी को अंजाम दे रहे हैं।

मकान का ताला तोड़कर चोरी
वहीं दूसरी ओर दीपका थाना अंतर्गत ज्योतिनगर में इंदर चौहान 32 वर्ष निवास करता है। तीन जून को उसके मकान में ताला लगा हुआ था। अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर एलईडी टीवी, होम थिएटर, चांदी का पायल व 2100 नगदी सहित हजारों का सामान पार कर दिया है। इसी तरह उरगा थाना अंतर्गत तुमान स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय से चोरों ने 7 नग दीवाल खड़ी, 4 नग पर्दा, दो बल्ब एवं स्टील ड्रम सहित अन्य सामान की चोरी कर ली है। मामले की रिपोर्ट उरगा, बरपाली निवासी पुरूषोत्तम पटेल पिता छबिलाल पटेल 56 वर्ष द्वारा उरगा थाना में दर्ज कराई गई है।