15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइड वॉल पर बैठा युवक नहर में गिरा, दोस्तों के सामने पानी में बहा, तलाश जारी

साइड वॉल पर बैठा 15 साल का किशोर हसदेव बायीं तट नहर में गिर गया। वह नहर की तेज धारा में बह गया। देर शाम तक किशोर की तलाश जारी थी।

2 min read
Google source verification
साइड वॉल पर बैठा युवक नहर में गिरा, दोस्तों के सामने पानी में बहा, तलाश जारी

हसदेव बायीं तट नहर

Korba. खोजबीन में मदद के लिए पुलिस होमगार्ड के गोताखोरों की मदद ले रही है। घटना रविवार दोपहर लगभग 12.15 बजे की बताई जा रही है। बुधवारी बाजार क्षेत्र में रहने वाला 15 साल का किशोर शौर्य गुप्ता चार अन्य दोस्तों के साथ रशियन हॉस्टल के पास स्थित हसदेव बायीं तट नहर में स्नान करने गया था। शौय नगर की साइड वॉल पर बैठा हुआ था। जबकि उसके चार दोस्त रशियन हॉस्टल पुल के पास नहर में स्नान कर रहे थे। इस बीच शौर्य का संतुलन बिगड़ गया। वह नहर में गिर गया।

यह देखकर स्नान कर रहे अन्य छात्र घबरा गए। उन्होंने छलांग लगाकर शौर्य को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन नहर की तेज धारा शौर्य को खींच कर अपनी ओर ले गई। देखते ही देखते शौर्य नहर में समा गया। स्नान कर रहे छात्रों ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दिया। शौर्य के माता पिता को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस को भी अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में शौर्य की तलाश शुरू की। देर शाम तक छात्र की कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि नहर में शौर्य की तलाश की जा रही है। इसके लिए अलग अलग स्थान पर गोताखोरों को लगाया गया था। नहर के किनारे किनारे चलकर भी पतासाजी की जा रही है।

शिशु मंदिर में कक्षा नौवीं का छात्र
शौर्य के पिता अंबिका गुप्ता बुधवारी बाजार क्षेत्र में रहकर सब्जी का व्यापार करते हैं। शौर्य उनका इकलौता पुत्र है। वह बुधवारी बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा नौवीं का छात्र है। शौर्य के नहर में बहने की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। शौर्य के दोस्तों में भी शोक की लहर है।

पानी के बहाव को कराया गया कम
पुलिस ने नहर में पानी के बहाव कम करा दिया है। ताकि शौर्य की खोजबीन की जा सके। गर्मी फसल के लिए हसदेव नहर में पानी छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग की ओर नहर में पानी छोड़ने की जानकारी प्रशासन को दी गई है। साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को नहर में स्नान नहीं करने कहा गया है। इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं।