3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल प्राइड : जरूरतमंदों की मदद के लिए दान किए नवदंपति ने शगुन में मिले तीस हजार रुपए

- छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी कर रही कई सेवा कार्य

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jul 27, 2018

सोशल प्राइड : जरूरतमंदों की मदद के लिए दान किए नवदंपति ने शगुन में मिले तीस हजार रुपए

सोशल प्राइड : जरूरतमंदों की मदद के लिए दान किए नवदंपति ने शगुन में मिले तीस हजार रुपए

कोरबा. ईश्वरीय कार्य है जरूरमंदों की मदद करना। इस ध्येय वाक्य के साथ ही समाज में जरूरतमंदों की मदद होती है और उनकी परेशानियां दूर होती रहती हैं। इस काम में मदद करने वाले भी ईश्वरीय कार्यों से जुड़ जाते हैं। भले ही उन्हें खुद किसी प्रकार की तकलीफ क्यों न उठानी पड़ जाय और वे दूसरों के लिए आदर्श बन जाते हैं।

कुछ ऐसे नवदंपति हैं इंद्रजीत पटेल-दिव्या पटेल। हाल ही में शादी हुई और इस वैवाहिक कार्यक्रम में उन्हें शगुन व उपहार के रूप में बहुत कुछ मिला और उन्होंने शगुन के 30 हजार रूपए छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी को दान कर दिए। पटेल पहले से ही इस संस्था से जुड़े हुए हंैं और सामाजिक कार्यों में खूब दिलचस्पी लेते रहते हैं। ऊर्जाधानी में आज इस नवदंपति जोड़े की खूब चर्चा है। पुरानी सोच को किनारे रख नए तरीके से सादगी से न केवल शादी की, बल्कि समाज को एक नया संदेश देने की कोशिश की और यह प्रशंसनीय है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी काफी समय से जरूरतमंदों के लिए तरह-तरह के कार्य कर रही है। सोसाइटी की ओर से जिला अस्पताल में प्रतिदिन मरीजों के परिजनों को नि:शुल्क भोजन व चाय दिया जाता है। इसके साथ ही गांवों में जाकर ग्रामीणों को रोज की जरूरत की सामग्री, बच्चों को जूते, कपड़े, खिलौने आदि सामग्री दी जाती है।

इसके अलावा बीमार पशुओं का उपचार, गरीबों का उपचार कराने में भी संगठन के पदाधिकारी नि:स्वार्थ भाव से दिन रात लगे रहते हैं। अभी कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भी मरीजों के परिजनों के लिए चाय व भोजन आदि की व्यवस्था की जाती है। संगठन से जुड़े राणा मुखर्जी ने बताया कि यह सारे कार्य समाज के सहयोग से ही चल रहे हैं। समाज के लोग ही रक्तदान कार्यक्रम में पहुंच कर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। प्रतिदिन कई यूनिट रक्त ऐसे मरीजों को दिया जाता है।

Story Loader