कोरबा. कोरबा से चलकर बिलासपुर के रास्ते रायपुर की ओर जाने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस में तृतीय क्षेणी (थर्ड एसी) का वातानुकूलित कोच नहीं होने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों ने कोरबा स्टेशन में करीब आधे घंटे तक हंगामा किया। स्टेशन मास्टर से कोच नहीं लगने का कारण जानना चाहा। रेल प्रशासन की ओर से कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। रुपए की वापस पर अफसर कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे। इससे हंगामा और बढ़ गया। मजबुरी में यात्री स्पीलर कोच में बिलासपुर के लिए रवाना हुए। हंगामे के कारण शिवनाथ एक घंटे 10 मिनट की देरी से रवाना हुई।