
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : कोरबा और करतला ब्लॉक में मतदान कल, बैलेट पेपर पर डाले जाएंगे वोट
कोरबा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में मंगलवार को विकासखंड कोरबा और करतला में वोट डाले जाएंगे। बैलेट पेपर से होने वाले मतदान के लिए स्थानीय निर्वाचन कार्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है। पंच- सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य के लिए दोनों विकासखण्डों में चार हजार छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला दो लाख नौ हजार 208 मतदाता करेंगे। कोरबा विकासखंड में एक लाख दो हजार 434 मतदाता हैं। दो हजार 78 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
मंगलवार को मतदाता अपने के लिए नए पंच-सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत के सदस्य चुनेंगे। कोरबा ब्लॉक में एक हजार 76 पंच पद के लिए एक हजार 569, 74 सरपंच के लिये 352, 24 जनपद सदस्य के लिए 141 और 2 जिला पंचायत सदस्य के लिए 16 अभ्यर्थी मैदान में हैं। कोरबा ब्लॉक में एक हजार 76 पंचों में से 453 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं। 619 पंच पद के लिए आज वोट पड़ेंगे। इसके लिए कोरबा ब्लॉक के 74 ग्राम पंचायतों में 224 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों के लिए तहसील कार्यालय कोरबा से मतदान दलों को रवाना किया गया है।
Read More: हाथी उत्पात से ग्रामीणों में दहशत, पिछले 20 दिनों में इतने परिवार हुए बेघर
कुरुडीह में सरपंच के लिए 14 उम्मीदवार
कोरबा ब्लॉक में 51 हजार 911 पुरूष, 50 हजार 522 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता है। कोरबा जनपद पंचायत क्षेत्र में कुरूडीह ग्राम पंचायत के सरपंच के लिए अधिकतम 14 अभ्यर्थी मैदान में हैं। इसी तरह कोरबा जनपद क्षेत्र क्रमांक 6 में सर्वाधिक 13 अभ्यर्थियों और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के लिए सर्वाधिक 12 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है।
करतला विकासखण्ड में 1928 प्रत्याशी
इस विकासखंड में 1159 पंच पद के लिए 1521 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। करतला में 535 पंच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है। पंच के 621 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। करतला जनपद में 78 सरपंच पद के लिए 296 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। विकासखंड में एक लाख छह हजार 774 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 53 हजार 71 पुरुष और 53 हजार 703 महिलाएं हैं। 78 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए 263 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।
सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान
प्रथम चरण का मतदान 28 जनवरी, सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद केन्द्रों पर ही मतों की गणना की जएगी। उम्मीदवारों को प्राप्त होने वाले मतों की जानकारी दी जाएगी, लेकिन अधिकृत घोषणा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 30 जनवरी को की जाएगी। विवाद की स्थिति में 29 जनवरी को मतगणना की जा सकेगी। कोरबा और करतला जनपद पंचायत क्षेत्र में शामिल 4 जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा जिला मुख्यालय में 31 जनवरी को की जाएगी।
Published on:
27 Jan 2020 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
