मतदान की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग ने पूरी कर ली है। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह रिंग रोड पर स्थित आईटी कॉलेज से मतदान दल को मतदाता सूची, ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिट वोटिंग मशीन), स्याही, पेन सहित अन्य सामान को वितरण किया गया।, जिला पुलिस, सीमा सुरक्षा बल, उत्तर प्रदेश आर्म फोर्स, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों के साथ मतदान दल को अलग- अलग गाड़ियों में मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से बस, स्कार्पियो और बोलेरो की व्यवस्था की गई थी। शाम तक सभी मतदान कर्मी बूथों तक पहुंच गए थे। विधानसभा चुनाव 2023 में नौ लाख 20 हजार 85 मतदाता अपने मताधिकार कर सकेेंगे। आयोग ने इन नामों को मतदान के लिए अपनी सूची में शामिल किया है।