विभाग की ओर से बताया गया कि 88 यात्री बसों की जांच की गई। गाडिय़ों फिटनेस, परमिट और बीमा के अलावा चालक परिचालक के लाइसेंस की जांच की। इसमें 35 बसों पर तैनात कंंडेक्टर के पास लाइसेंस नहीं होना पाया गया। इसपर विभाग ने नाराजगी जताई। उनसे लगभग १४ हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया। विभाग ने एम्बुलेंस, पिकअप और भारी वाहनों की भी जांच की। भारी वाहन पर टैक्स बकाया मिला। वाहन पर करीब डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।