10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौथिया बारात से लौट रहे ग्रामीणों की पिकप पलटी, 12 ग्रामीण घायल

- रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना तानाखार के लोगों को दी

less than 1 minute read
Google source verification
चौथिया बारात से लौट रहे ग्रामीणों की पिकप पलटी, 12 ग्रामीण घायल

चौथिया बारात से लौट रहे ग्रामीणों की पिकप पलटी, 12 ग्रामीण घायल

कोरबा. चौथिया बारात से घर लौट रहे ग्रामीणों की पिकप तानाखार के पास सड़क किनारे पलट गई। इसमें १२ ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि ग्राम इरफ पटपरा (चैतमा) से कंवर परिवार के लोग चौथिया बारात लेकर विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गांव बरौदखार गए थे।

Read More : Video- घर के आंगन में लगाया था ये पौधा, अचानक आई पुलिस और युवक को कर लिया गिरफ्तार, पढि़ए खबर...

बुधवार की शाम पिकप में बैठकर घर लौट रहे थे। कटघोरा थाना क्षेत्र में ग्राम तानाखार के पास वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। चीख-पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना तानाखार के लोगों को दी। घायलों को कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। चार लोगों के हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। घायलों का नाम स्पष्ट नहीं है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।