19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीटू ने केन्द्र की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर बताया नाकाम

- आरोप लगाया कि सरकार ने बेरोजगारों से किया वादा नहीं निभाया

less than 1 minute read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Dec 06, 2018

सीटू ने केन्द्र की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर बताया नाकाम

केन्द्र की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर बताया नाकाम : सीटू

कोरबा. श्रमिक संगठनों के आह्वान पर छह व सात जनवरी को होने वाली राष्ट्र व्यापी हड़ताल की तैयारी चालू हो गई है। गुरुवार को कुसमुंडा सीटू ने एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रमिक नेता शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए श्रमिक नेताओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम बताया। मंहगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। आरोप लगाया कि सरकार ने बेरोजगारों से किया वादा नहीं निभाया। युवा बेरोजगारी से परेशान हैं।

श्रमिक नेताओं ने सरकार को किसान की समस्या पर भी कटघरे में खड़ा किया। कहा कि सरकारी नीतियों से किसान को फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। सीटू ने न्यूनतम मजदूरी १८ हजार रुपए व मासिक पेंशन कम से कम छह हजार रुपए देने की मांग की। आउट सोर्सिंग का विरोध किया। इसे शोषण का नया तरीका बताया। सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी और सार्वजनिक उद्योगों को नुकसान पहुंचने वाला बताया।

Read More : एक समोसे वाले ने खोल दिया मासूम के अपहरण का पोल, पिता से बेटी छीनकर भागने का मामला

बैठक में ऑल इंडिया कोल वर्कर्स फेडरेशन के महासचिव डीडी रामनंदन, सीटू के महासचिव व श्रमिक नेता वीएम मनोहर के अलावा रायगढ़, गेवरा, दीपका और कोरबा के सीटू नेता शामिल हुए। बालको, परिवहन कर्मचारी संघ के सदस्य भी बैठक में शामिल होने कुसमुंडा पहुंचे थे। बैठक का आयोजन कुसमुंडा के जेआरसी क्लब में किया गया था।
बीएमएस को छोड़कर सब एक साथ
जनवरी में होने वाली हड़ताल पर भारतीय मजदूर संघ शामिल नहीं होगा। हड़ताल में एटक, इंटक, सीटू और हिन्द मजदूर सभा ने शामिल होने की घोषणा की है।