18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हंगामा और सरकारी काम में बाधा, जेल में बंद युवती पर एक और केस

रामपुर चौकी में हंगामा और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने शिवाजी नगर की रहने वाली एक महिला के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।

2 min read
Google source verification
हंगामा और सरकारी काम में बाधा, जेल में बंद युवती पर एक और केस

हंगामा और सरकारी काम में बाधा, जेल में बंद युवती पर एक और केस


पुलिस ने आरोप लगाया कि 25 जुलाई की रात लगभग 10 बजे महिला रामपुर चौकी पहुंची। उसने चौकी में महिला सिपाही के साथ गाली गलौच और मारपीट किया। पुलिस के रजिस्टर को उठाकर फेंक दिया। महिला सिपाही की बाल को पकड़कर खींचा। पुलिस ने महिला सिपाही ज्योति यादव की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है।

महिला के खिलाफ रामपुर चौकी में यह दूसरा केस है। इसके पहले पुलिस ने मुकेश कुमार महतो नाम के युवक से ब्लैकमेलिंग और अवैध उगाही के आरोप में महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला जेल में बंद है। विवाद का कारण प्रेस संबंध बताया जा रहा है। आरोपी महिला और मुकेश के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। महिला ने मुकेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। केस दर्ज करने के लिए रामुपर चौकी में शिकायत की। लेकिन महिला ने पुलिस को शपथ पत्र देकर केस वापस ले लिया।

कुछ दिन बाद महिला मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए दोबारा रामपुर चौकी पहुंची। पूर्व में रामपुर चौकी में प्रस्तुत किए गए शपथ पत्र का हवाला देकर पुलिस ने केस दर्ज करने से मना किया। इसे लेकर महिला नाराज हो गई। उसने चौकी में 25 जुलाई की देर रात हंगामा किया। घटना के समय महिला के साथ दो युवक भी मौजूद थे। इसमें एक युवक कोरबा एसडीएम कार्यालय का कर्मचारी है। हालांकि महिला के साथ आए युवकों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है।

आठ माह बाद पकड़ाया भयादोहन का आरोपी

आठ माह से फरार भयादोहन के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका नाम गुल्ली उर्फ दीपनंदा है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने बताया कि गुल्ली के खिलाफ सीमा कोयल नाम ही महिला ने केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि गुल्ली सीमा के पुत्र पंकज कोयल से उसकी केटीएम बाइक को मांगकर दो चार दिन के लिए ले गया था। इसके बाद गुल्ली पंकज से रुपए की मांग करने लगा। राशि नहीं देने पर बाइक नहीं लौटा रहा था। पंकज को रुपए के लिए धमकी दे रहा था। इस मामले में गुल्ली के खिलाफ कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया था। तब से गुल्ली फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी करके गुल्ली को पकड़ लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

महिला शिक्षक के वाट्सएप पर अश्लील मैसेज

महिला शिक्षक के वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला बालकोनगर के एक स्कूल में पढ़ाती है। पुलिस साइबर सेल के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है।