
नगर निगम कोरबा सहित 3 पंचायत में कांग्रेस का कब्जा, एक में भाजपा का खिला कमल
कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आते ही कहीं प्रत्याशियों की चेहरे खिल रहे हैं, तो कहीं मुरझाते नजर आ रहे हैं। आकड़े काफी चौकाने वाले आ रहे हैं। कोरबा जिले की बात करें, तो नगर निगम में कांग्रेस ने 26 वार्डों में और भाजपा ने 20 वार्डों में अपनी जीत दर्ज की है वही अन्य 21 वार्डों में बढ़त बनाए रखे हैं।
देखिए कहां से किसे मिले कितने सीट
नगर पालिका निगम कोरबा
कांग्रेस 27
भाजपा 19
जोगी कां. 02
अन्य 12
नगर पंचायत पाली
कांग्रेस 11
भाजपा 4
अन्य 00
नगर पंचायत छुरीकला
कांग्रेस 08
भाजपा 05
अन्य 02
नगर पालिका परिषद दीपका
अभी तक स्थिति में गिनती अभी जारी है
कांग्रेस 06
भाजपा 09
वार्ड 8 - निर्विरोध
अन्य
नगर पालिका कटघोरा
कांग्रेस - 07
भाजपा - 07
अन्य - 01
छत्तीसगढ़ की 151 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है । कई जगहों में जीत की घोषणा भी कर दी गई है लेकिन औपचारिक आदेश अभी बाकि है। ताजा रुझानों की बात करें तो कांग्रेस ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। छत्तीसगढ़ के 151 नगरीय निकायों के 2840 वार्डों में कांग्रेस 723 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। जबकि भाजपा 534 वार्डों में आगे चल रही है।
प्रदेश के 10 नगर निगमों के 542 वार्डों में से कांग्रेस 203 में आगे चल रही है, जबकि 185 वार्डों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। और निर्दलीय 34 वार्ड में आगे है।
प्रदेश के कुल 38 नगर परिषद के 753 वार्डों के रुझानों पर नजर डालें तो यहां कांग्रेस 330 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। जबकि भाजपा 295 वार्डों में आगे चल रही है। वहीं जोगी कांग्रेस 10 और निर्दलीय 84 वार्डों में आगे है।
103 नगर पंचायतों के 1545 वार्डों में कांग्रेस 575, भाजपा 425, जोगी कांग्रेस 07 और निर्दलीय 97 वार्डों में आगे चल रहे हैं। बतादें कि प्रदेश के 151 नगरीय निकायों में 21 दिसंबर को चुनाव हुए थे।
Click & Read More Chhattisgarh News.
chhattisgarh civic body poll Result: जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस ने बनाई बढ़त
Published on:
24 Dec 2019 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
