
उठाइगिरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को एमपी के अनूपपुर से पकड़ा, एक अभी भी फरार,उठाइगिरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को एमपी के अनूपपुर से पकड़ा, एक अभी भी फरार
कोरबा. पिछले माह 26 फरवरी को जिला सहकारी बैंक के कटघोरा शाखा से किसान रामलाल कंवर ने 49 हजार रुपए निकाला था। रुपए सहित अन्य दस्तावेज को बाइक की डिक्की में रखा था। बाइक को कटघोरा बस स्टैंड में खड़ी करके बच्चों के लिए चना खरीदने गया था। इस बीच बाइक की डिक्की तोड़कर रुपए सहित अन्य दस्तावेज बदमाश ले गए थे।
किसान की सूचना पर पुलिस पतासाजी कर रही थी। इस बीच सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का सुराग मिला। पुलिस ने कटघोरा, जटगा, पसान के रास्ते अनूपपुर तक बदमाशों की जानकारी ली। बदमाशों के अनूपपुर के होने की सूचना मिली। पुलिस की एक टीम अनूपपुर भेजी गई थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से पुलिस ने ओमप्रकाश उर्फ बच्चा कंजर को गिरफ्तार कर लिया।
Read More: Breaking: स्टेट बैंक की बालकोनगर शाखा में सेंधमारी, कैश सुरक्षित, चोर ले गए सीसीटीवी व मॉनीटर
उठाइगिरी में शामिल दूसरा आरोपी अरुण सिसोदिया उर्फ लदहा पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि ओमप्रकाश अनूपपुर पुलिस का निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ अनूपपुर थाने में लगभग 18 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कटघोरा कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया। बदमाश होंडा की बाइक से घटना को अंजाम देने कटघोरा पहुंचे थे।
Published on:
13 Mar 2020 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
