Korba Elephant News: कोरबा व कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में 90 से अधिक हाथियों का तीन दल अलग-अलग क्षेत्र में विचरण कर रहा है। इससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। इसमें एक हाथियों के दल ने बुधवार को कापनवापारा के मुख्य मार्ग पर पहुंच गया। हाथियों को देखकर वाहन चालकों ने अपनी गाड़ी खड़ी कर हाथियों के जाने का इंतजार करते रहे।