
पानी की समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीण गांव से एक किलोमीटर दूर ढोड़ी से ला रहे पानी
कोरबा/करतला. करतला ब्लाक के ग्रामीण पेजयल की समस्या से जुझ रहे हैं। ग्रामीण पानी के लिए ग्राम से लगभग एक किलोमीटर दूर ढोड़ी से पेजयल एकत्रित कर रहे हैं। लेकिन विभाग को ग्रामीणों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।
ब्लाक मुख्यालय होने के नाते पूरी तरह विकास से उपेक्षित है। जहां पर लगभग 40 हैंडपंप एवं नलजल योजना संचालित है। लगभग सभी हैंडपंप खराब हो चुके हैं। वहीं शेष हैंडपंप से पेयजल ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। किसी हैंड पम्प में पाइप की कमी है, तो किसी में लाल पानी आ रहा है। पीने के पानी की किल्लत से करतला गांव में देखने को मिलता है। मजबूरन ग्रामीणों को ढोड़ी की पानी पी रहे हंै। ग्रामीणों के अनुसार हैंडपंप का पानी निकालकर कुछ देर रखने के बाद लाल हो जाता है। इसलिए पानी का उपयोग खाना बनाने व पीने में उपयोग नहीं करते हैं। ग्रामीण लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित ढोड़ी से पानी लाकर प्यास बुझाया जा रहा है। ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर पीएचई विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गयी है। लेकिन समस्याओं का हल नहीं निकाला जा रहा है।
सफर के दौरान यात्री भी परेशान
पानी की सबसे बड़ी समस्या बस स्टैंड चौक में है, जहां पर हैंडपंप व पानी की टंकी तक नहीं है। ब्लाक मुख्यालय में दूर-दराज से प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों लोंगो को पानी बाहर दुकानों से खरीदकर पीना पड़ता है। यहां रोजाना आने वाले ग्रामीण व यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हेंडपम्प से लाल पानी निकल रहा है इसलिए पानी पीने में उपयोग नही कर रहे है।
एमडी मुन्नो, ग्रामीण
करतला बस स्टैंड चौंक में पानी की समस्या है विभाग के अधिकारी ध्यान नही दे रहे है।
सतीश कुमार दुबे, ग्रामीण
गांव की कई हेंड पंप बंद स्थिति में पड़े है, जो सही है उसमें लाल पानी आ रहा है। ऐसे में हम लोग ढोड़ी का पानी पी रहे है।
खगेश्वर सिंह राठिया, ग्रामीण
Published on:
03 Apr 2019 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
