18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हम तभी सुरक्षित जब हर व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करे’

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बढ़ती सड़क दुर्घटना पर चिंता व्यक्त किया है। इसकी रोकथाम के लिए लोगों से जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि अकेली पुलिस या प्रशासन हादसों को नहीं रोक सकती है। इसमें समाज की सहभागिता बेहद जरूरी है।

2 min read
Google source verification
‘हम तभी सुरक्षित जब हर व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करे’

‘हम तभी सुरक्षित जब हर व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करे’

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह घंटाघर में आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना चीन से सबसे अधिक लोग भारत में मारे जाते हैं। मृतकों की संख्या कम होने के बजाए बढ़ रही है।

अगर ऐसा होता तो वर्ष 2019 में मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन किया गया। एक्ट को पहले से सख्त बनाया गया। मगर हादसे कम हुए हैं। हादसे के कई कारण होते हैं। जैसे सड़क का खराब या अच्छा होना। संकेतक का नहीं होना। अतिक्रमण से सड़क की चौड़ाई का कम हो जाना। शराब के नशे ने अधिक तेज गति से चलाना। उन्होंने कहा कि हम कह सकते हैं कि सड़क पर यातायाता का दबाव बढ़ने से दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन सड़क दुर्घटना को तब तक नहीं रोका जा सकता है, जब तक की सड़क पर चलने वाला हर व्यक्ति यातायात नियम का पालन नहीं करे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई पुलिस करेगी। उन्हें दंडित करवाएगी। लेकिन जागरूकता हम सब लोगों को मिलकर लानी होगी।

पिछले साल कोरबा जिले में सड़क दुर्घटना में 290 लोग मारे गए हैं। जबकि 540 लोग घायल हुए हैं। इलाज के दौरान कुछ लोगाें की मौत हुई होंगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर एक व्यक्ति सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए चल रहा है। इस बीच अगर सामने से नशे में कोई आकर उस व्यक्ति ठोकर मार दे तो इसमें यातायात नियम का पालन वाले व्यक्ति का क्या दोष? उन्होंने बताया कि ऐसे चालकों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर सकती है। उन्हें सजा दिला सकती है। लेकिन कार्रवाई और सख्ती के बल पर ही सड़क दुर्घटना की रोकथाम नहीं की जा सकती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर संजीव झा ने कहा कि दुर्घटना में होने वाली जनहानि पर चिंता व्यक्त किया। इसकी रोकथाम को लेकर संयुक्त रूप से पहल करने की बात कही। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे, जिला परिवहन अधिकारी शशिभूषण कुर्रे और स्कूली छात्र छात्राओं के अलावा स्काउट गाइड के बच्चे शामिल हुए।