5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाजार में धान बेच पत्नी ने खरीदी सामान, पति से घर तक ले जाने को कहा, तो पति ने रास्ते में ही पीट-पीटकर कर दी हत्या

गुरुवार को बाजार (Market) गए पति-पत्नी ने धान बेचा। फिर घर लौटते वक्त छककर शराब का सेवन किया। पत्नी ने कुछ सामान खरीदी और पति को घर तक ले जाने के लिए कहा, इतने में पति आक्रोशित हो गया, फिर...

less than 1 minute read
Google source verification
बाजार में धान बेच पत्नी ने खरीदी सामान, पति से घर तक ले जाने को कहा, तो पति ने रास्ते में ही पीट-पीटकर कर दी हत्या

बाजार में धान बेच पत्नी ने खरीदी सामान, पति से घर तक ले जाने को कहा, तो पति ने रास्ते में ही पीट-पीटकर कर दी हत्या

कोरबा. सामान को घर ले जाने को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की पीट पीटकर मार (Murder) डाला। घटना विकासखंड करतला के ग्राम अमलडीहा श्यांग की है। गुरुवार सुबह फागुन मंझवार और उसकी पत्नी सुशीला मंझवार सुरेश मंझवार और रजन सिंह ने मिलकर धान की मिसाई की। 12 बोरी (कट्टा) धान हुआ। इसे तीन लोगों ने चार-चार बोरी बांट लिया। अपने हिस्से की धान लेकर फागुन अपनी पत्नी के साथ साप्ताहिक बाजार अमलडीहा पहुंचा। दंपति ने धान को बाजार में बेच दिया।

फागुन, सुशीला व सजन सिंह नाम के व्यक्ति के साथ जुनाडीह पारा पहुंचे। तीनों ने शराब पी। बाजार में सुशीला ने घरेलू उपयोग के लिए सामान खरीदा। सामान को घर तक ले जाने के लिए फागुन को कहा। फागुन ने मना कर दिया। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

Read More : वीडियो में देखिए, क्या हुआ जब नाश्ता कर रहे इस किसान के घर घुस गया खतरनाक जानवर तेंदुआ
फागुन ने रास्ते में ही पत्नी की लात-घुसे से पिटाई शुरू कर दी। बाल खींचकर सड़क पर पटक दिया। सजन ने बचाने का प्रयास किया। नशे में धुत फागुन ने सजन को भी पीटा। डर कर सजन भाग गया। फागुन ने अपनी पत्नी सुशीला की पीट पीटकर हत्या (Murder) कर दी।

Read More : VIDEO : मालगाड़ी के इंजन में खराबी, दिनभर मरम्मत के बाद भी नहीं दूर हुई

रात करीब 10 बजे सजन फागुन और सुशीला को देखने पहुंचा। सड़क किनारे सुशीला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। पति फागुन सड़क पर नींद से सो गया था। सजन ने जगाकर पूछताछ की। उसने अपनी पत्नी सुशीला की पीट पिटकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पत्नी की हत्या (Murder) का केस दर्ज किया गया है।