26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगेश जैन चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष, व्यापारियों में उत्साह

कोरबा. जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के नए अध्यक्ष के तौर पर योगेश जैन को निर्विरोध चुन लिया गया। इसी तरह महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए भी निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ। चेंबर ऑफ कॉमर्स की नईकार्यकारिणी के लिए शनिवार को नामाकंन दाखिल करने की तिथि निर्धारित की गई थी।

2 min read
Google source verification
महामंत्री के लिए विनोद अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश रमानी चुने गए

महामंत्री के लिए विनोद अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश रमानी चुने गए

सुबह से ही गहमागहमी का माहौल था। तीनों ही पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामाकंन दाखिल किया था। अध्यक्ष पद के लिए योगेश जैन, शिवशंकर अग्रवाल्र महामंत्री पद के लिए नरेन्द्र अग्रवाल और विनोद अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश रमानी और जगदीश सोनी ने नामाकंन दाखिल किया था। दोपहर एक बजे के बाद नामाकंन वापस ले सकते थे। तीनों ही पद के लिए एक-एक प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। अध्यक्ष पद के लिए शिवशंकर अग्रवाल, महामंत्री पद के लिए नरेन्द्र अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद के लिए जगदीश सोनी ने अपना नाम वापस लिया। इस तरह अध्यक्ष पद के लिए योगेश जैन, महामंत्री पद के लिए विनोद अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश रमानी निर्विरोध चुने गए।

अध्यक्ष पद बन रही थी त्रिकोणीय स्थिति
अध्यक्ष पद के लिए एक दिन पहले तक त्रिकोणीय स्थिति बन रही थी। रामसेवक अग्रवाल, शिवशंकर अग्रवाल और योगेश जैन सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रहे थे। नामाकंन से पहले ही रामसेवक अग्रवाल चुनाव से पीछे हट गए। इस तरह शिवशंकर और योगेश जैन के बीच सीधी टक्कर की स्थिति बन गई, लेकिन बाद में शिवशंकर अग्रवाल ने भी अपना नामाकंन वापस ले लिया।


व्यापारियों ने दिया एकजुटता का परिचय
निर्विरोध चुनाव को लेकर व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय भी दिया। पूर्व पदाधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध चुने जाने के लिए कहा। इस तरह चुनाव से व्यापारियों के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है। लिहाजा तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। इसके लिए मौजूदा अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, केदारनाथ अग्रवाल समेत अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


नए अध्यक्ष योगेश जैन ने कहा व्यापारी हित सर्वोपरी
निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद योगेश जैन ने पत्रिका से बातचीत करते हुए बताया कि व्यापारियों का हित सर्वोपरी होगा। व्यापारियों को वर्तमान में यात्री ट्रेनों को लेकर सबसे अधिक परेशानी है। यात्री ट्रेनों की समस्याओं पर पहल की जाएगी। व्यापारियों को शहर में हो रही समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सामंजस्य बैठाने की प्रयास किया जाएगा। संस्था को और आगे बढ़ाने के लिए चेम्बर भवन के प्रथम तल का निर्माण किया जाएगा। संस्था का जोनस्तर पर विस्तार किया जाएगा।