17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगेतर को छोड़ने जा रहे युवक को प्रेमी जोड़ा समझकर जमकर पीटा, फिर.. दो आरोपी गिरफ्तार

Korba Crime news : तीन बदमाशों ने प्रेमी जोड़ा समझकर युवक की मंगेतर से छेड़छाड़ किया। पांच हजार रुपए भी लूट लिए

less than 1 minute read
Google source verification
lovers.jpg

demo

कोरबा। Korba Crime news : बाइक पर बैठाकर मंगेतर को घर छोड़ने जा रहा एक युवक मारपीट का शिकार हो गया। तीन बदमाशों ने प्रेमी जोड़ा समझकर युवक की मंगेतर से छेड़छाड़ किया। पांच हजार रुपए भी लूट लिए। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें : पैसा दो और सरकारी नौकरी पाओ.. ऐसी बातों में आकर जनपद सदस्य के बेटे ने गंवाए 18.50 लाख रुपए

CG Crime news : क्षेत्र में रहने वाला एक युवक अपनी मंगेतर को लेकर घर छोड़ने जा रहा था। दोनों बाइक पर सवार थे। रास्ते में कुदुरमाल के पास हसदेव पुल पर पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया। पीछे बैठी युवती से युवक के बारे में पूछताछ किया।

यह भी पढ़ें : CG Election 2023: 50,000 से ज्यादा नकदी, ज्वेलरी ले जाते हुए पकड़ा गए तो... चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर एजेंसियां

CG Crime news : युवक ने बताया कि लड़की उसकी मंगेतर है तो बदमाश नहीं माने। उन्होंने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दिया, अन्यथा रुपए की मांग किया। युवक ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं तब बदमाश उसे लेकर मंगेतर के गांव के करीब पहुंचे। लड़की को घर जाने दिया और लड़के को गांव के बाहर पकड़कर रखा। घर जाकर लड़की ने बदमाशों के मोबाइल पर फोन पे के जरिए 5000 रुपए ट्रांसफर किया। तब बदमाशों ने लड़के को छोड़ दिया। लड़के ने घटना की शिकायत मंगेतर के साथ उरगा थाना पहुंचकर की। पुलिस ने चांपा में रहने वाले तुलसी पटेल को गिरफ्तार किया है, दो आरोपी फरार हैं।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में शराब पीने से दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौत, 3 माह में 8 लोगों ने गंवाई जान