10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल टॉवर पर चढ़कर शोले फिल्म के वीरू के अंदाज में परिवार से पूरी करवाई अपनी ये जिद, कहा-कूद जाऊंगा, मर जाऊंगा…

पहले परिवार ने सोचा कि बाबू सिंह शराब की नशे में हरकत कर रहा है। लेकिन उसने बाइक के बिना नीचे उतरने से मना कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Sep 10, 2018

मोबाइल टॉवर पर चढ़कर शोले फिल्म के वीरू के अंदाज में परिवार से पूरी करवाई अपनी ये जिद, कहा-कूद जाऊंगा, मर जाऊंगा...

मोबाइल टॉवर पर चढ़कर शोले फिल्म के वीरू के अंदाज में परिवार से पूरी करवाई अपनी ये जिद, कहा-कूद जाऊंगा, मर जाऊंगा...

कोरबा. परिवार ने नयी बाइक खरीद कर नहीं दी तो युवक ने फिल्मी अंदाज में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी जब नहीं उतरा तो नई बाइक लायी गयी। उसे दिखाकर नीचे उतारा गया।
घटना दर्री थाना क्षेत्र के आगारखार की है। यहां रहने वाला २२ साल का युवक बाबू सिंह अपने परिवार से नई बाइक मांग रहा था लेकिन परिवार राजी नहीं था। रविवार दोपहर करीब १२ बजे घर के पास स्थित एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ कर जोर जोर से चिल्ला नई बाइक मांगने लगा। पहले परिवार ने सोचा कि बाबू सिंह शराब की नशे में हरकत कर रहा है। लेकिन उसने बाइक के बिना नीचे उतरने से मना कर दिया। दर्री थाने से ११२ की पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची।

युवक ने टॉवर पर ही बैठे-बैठे कहा कि नई बाइक मिलने पर ही उतरेगा। पुलिस ने काले रंग की हीरो होंडा सोल्ड बाइक टॉवर से पास खड़ी की तो युवक नीचे उतरा। यह पूरा ड्रामा करीब चार बजे तक चलता रहा। नीचे उतरने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। उससे थाने में पूछताछ की गई। इसमें पता चला कि युवक ने शराब के नशे में मोबाइल टॉवर पर चढ़कर जिद मनवाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया।