
छुरी में धारदार हथियार से युवक की हत्या, पूछताछ के लिए पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया
नगर पंचायत छुरी में रहने वाला सुभाष देवांगन उम्र ३६ वर्ष पेशे से ड्राइवर था। नगर के वार्ड क्रमांक- 12 में परिवार के साथ रहता था। सोमवार की रात बाइक लेकर घर से बाहर निकाला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। सोमवार- मंगलवार की रात लगभग २.१५ बजे सुभाष की लाश छुरीकला रावणभांठा इलाके में सड़क किनारे झाड़ी के पास मिली। सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि मामला सुभाष देवांगन की हत्या से जुड़ा है। केस दर्जकर जांच की जा रही है। हत्या की सूचना पर रावणभांठा इलाके में क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे।
- धारदार हथियार से सिर पर कई बार हमला
शव परीक्षण के दौरान पुलिस को सुभाष के सिर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। सिर पर छह से सात बार हमला के निशान हैं। जबकि कनपट्टी पर वार के एक निशान मिला है। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक महिला को हिरासत में लिया है।
महिला के बुलावे पर घर आया था सुभाष, छत में खाया था खाना
जांच में पुलिस को पता चला है कि सुभाष देवांगन को रावणभांठा में रहने वाली एक महिला ने अपने घर बुलाया था। इसकी जानकारी महिला के भाई और माता- पिता को थी। रात में सुभाष ने महिला के घर छत पर खाना खाया था। इसके बाद अपने घर के लिए रवाना हुआ था।
महिला ने फोनकर पुलिस को दी सूचना
महिला ने पुलिस को बताया है कि सुभाष जब उसके घर से बाहर निकला। इसके बाद तुरंत बाद सुभाष की तेज आवाज आई। इसे सुनकर वह अपने घर से बाहर निकली। उसने देखा कि कुछ लोग सुभाष पर हमला कर रहे थे। महिला लाठी लेकर सुभाष के पास पहुंची। तब तक सुभाष की लाश सड़क किनारे पड़ी थी। महिला ने रात लगभग २.१५ बजे डॉयल ११२ पर कॉलकर पुलिस को सूचना दिया। लगभग तीन बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हुए। घटनास्थल के करीब सुभाष की बाइक मिली है।
महिला के घर पहुंचा बाघा, रिश्तेदार के मकान के पास भी गया
कातिल तक पहुंचने के लिए मंगलवार को पुलिस ने डॉग स्कवॉयड की मदद ली। डॉग बाघा घटनास्थल से महिला के घर पहुंचा। महिला के घर से थोड़ी दूरी पर रहने वाले उसके रिश्तेदार के घर के करीब भी गया। हत्याकांड को लेकर पुलिस को कुछ महत्पवूर्ण जानकारी मिली हैं। इसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ रही है।
Published on:
23 May 2023 11:06 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
