17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम CHIRMIRI: आठ वार्ड की 7027 आबादी KOREA और MCB जिले के बीच पिसती रहेगी?

- कोरिया को विभाजित कर नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर गठन करना है।

2 min read
Google source verification
नगर निगम CHIRMIRI: आठ वार्ड की 7027 आबादी KOREA और MCB जिले के बीच पिसती रहेगी?

नगर निगम CHIRMIRI: आठ वार्ड की 7027 आबादी KOREA और MCB जिले के बीच पिसती रहेगी?



बैकुंठपुर। कोरिया को विभाजित कर प्रस्तावित नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर गठन के बाद नगर निगम चिरमिरी की २७७० घरों में निवास करने वाली आबादी मझधार में फंसी रह सकती है। जनगणना २०११ के हिसाब से चिरमिरी के आठ वार्ड की ७०२७ कोरिया के हिस्से में आएगी। जिससे नगर निगम दूसरे जिले की सीमा पर बसे आठ वार्डों के आंशिक हिस्से में विकास कार्य कराने में भेदभाव करेगा।
जानकारी के अनुसार १५ अगस्त २०२१ को कोरिया विभाजन कर नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर(एमसीबी)गठन करने का निर्णय लिया गया है। जो संभवत: डेढ़ सप्ताह के भीतर अस्तित्व में आएगा। वहीं कोरिया विभाजन के बाद नगर निगम चिरमिरी के आठ वार्डों के आंशिक हिस्से नवीन जिला के सीमा क्षेत्र से बाहर हो जाएंगे। जिसमें करीब २७७० घरों में निवास करने वाली २७०२७ हजार जनसंख्या कोरिया के हिस्से आएगी। ऐसे में नगर निगम चिरमिरी दूसरे जिले की सीमा पर बसे वार्डों में विकास कराने में भेदभाव करेगा। मामले में इतनी आबादी कोरिया और एमसीबी के कारण बीच मझधार में फंसी रहेगी। फिलहाल नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर गठन को लेकर राजपत्र में सूचना प्रकाशन नहीं हुआ है। साथ ही नवीन जिले की सीमाएं निर्धारित नहीं हुई है। नवीन जिले में कोटाडोल, भरतपुर, केल्हारी, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, खडग़वां तहसील आएंगी।

इन वार्डों की जनसंख्या कोरिया में
निगम क्षेत्र घर आबादी
वार्ड क्रमांक-२ १९० ७८७
वार्ड क्रमांक-३ २१० ८८०
वार्ड क्रमांक-४ १०० ४५१
वार्ड क्रमांक-५ २७० १२२०
वार्ड क्रमांक-६ ११० ४१०
वार्ड क्रमांक-७ १३६० ६९४
वार्ड क्रमांक-८ २२३ १०७४
वार्ड क्रमांक-९ ३०७ १५११
कुल २७७० ७०२७
(जनगणना २०११ के अनुसार)

प्रस्तावित एमसीसी के आंकड़े
विवरण एमसीबी
रकबा(हे) १७३०८७
जनसंख्या ४११५१५
पटवारी हल्का १०१
गांव ४१२
ग्राम पंचायत २३३
तहसील ०७
ब्लॉक ०३

इधर अघोषित राजस्व अनुभाग जनकपुर व खडग़वां को अधिकृत दर्जा मिला, नोटिफिकेशन जारी हुआ
कोरिया जिला गठन के बाद से अघोषित रूप से संचालित राजस्व अनुविभाग जनकपुर व खडग़वां कार्यालय को करीब डेढ़ दशक बाद घोषित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राजपत्र में नोटिफिकेशन प्रकाशन के बाद अधिकृत रूप से अस्तित्व में अनुभाग कार्यालय आएंगे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी रायपुर की ओर से २७ जून २०२२ को सूचना का प्रकाशन किया गया है। खडग़वां अनुभाग में तहसील खडग़वां और भरतपुर अनुभाग में भरतपुर व कोटाडोल तहसील सम्मिलित हैं।