बैकुंठपुर। विकासखण्ड बैकुंठपुर स्थित ग्राम गोठान मझगवां में स्थापित गोबर पेंट यूनिट से महज चार महीने में २३५० लीटर पेंट-डिस्टेंपर बनाए गए हैं। महिला समूह को पेंट बिक्री करने से अब तक ४.६० लाख की आमदनी हुई है।
महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के तहत गोठान में विभिन्न गतिविधियां संचालित हैं। गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण से बेहतर परिणाम आने लगे हैं। प्रगति स्व सहायता समूह की महिलाएं पेंट निर्माण से जुड़ी हैं। गोबर पेंट यूनिट फरवरी माह से संचालित है। गोबर से प्राकृतिक पेंट बना रही हैं। इस दौरान महज 4 महीने में 2350 लीटर पेंट उत्पादन लगभग 2200 लीटर बेच चुकी हैं। बिक्री से लगभग 4 लाख 60 हजार की आमदनी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर सभी शासकीय कार्यालय एवं स्कूलों में रंग रोगन के लिए गोबार पेंट उपयोग कर रहे हंै। समूह की अध्यक्ष सुमन राजवाड़े ने बताया कि गोबर पेंट इकाई से समूह की महिलाओं को स्व रोजगार हासिल हुआ है। पहले महिलाओं द्वारा गोठान में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा था। आज रीपा के तहत गोबर से पेंट बनाकर हम जैसी घरेलू महिलाएं उद्यमी बनकर उभर रही हैं। वर्तमान में समूह की महिलाएं बाजार की मांग के आधार पर प्रतिदिन लगभग 200 लीटर पेंट तैयार कर रही हैं। निर्मित पेंट को गोठान और सी-मार्ट के माध्यम से प्राकृतिक पेंट ब्रांड के नाम से बाजार में बिक्री कर रहही है। उत्पादन को राष्ट्रीय स्तर का बाजार उपलब्ध कराने के लिए खादी इंडिया से जोड़ा गया है। ताकि बड़े पैमाने पर उत्पाद को बाजार की उपलब्धता बनी रहेगी।