12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG की एक और बेटी हुई दहेज हत्या की शिकार, कुएं में मिली थी लाश, पति-सास, ननद और जेठ गिरफ्तार

पीएम रिपोर्ट में मृतिका के शरीर पर चोट के निशान की हुई थी पुष्टि, दहेज के लिए किया जाता था प्रताडि़त, जेठानी अब भी फरार

2 min read
Google source verification
Accused in custody

Accused in police custody

बैकुंठपुर. कोरिया जिले की एक बेटी दहेज हत्या का शिकार हो गई। दरअसल उसने एक युवक से पे्रम विवाह किया था। फिर घरवालों ने दोनों की सामाजिक रीति-रिवाज से शादी की और दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। उसके साथ मारपीट भी होती थी। इसी बीच बीते 8 अप्रैल को उसकी लाश कुएं में मिली थी।

मृतिका के माता-पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके पति, सास, जेठ-जेठानी और ननद के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था। इसके बाद से ही सभी फरार थे। पीएम रिपोर्ट में भी उसके शरीर पर चोट के निशान की पुष्टि हुई थी। 3 महीने बाद पुलिस ने आरोपी पति-सास, ननद-जेठ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी जेठानी फरार हैं, जिसकी तलाश जारी है।


मृतिका मोहिनी मांझी और समवर्त कुमार ने करीब 7 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। महीने भर बाद ससुराल पक्ष ने सामाजिक रीति-रिवाज के साथ दोनों का पुन: विवाह कराया था और लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। इस दौरान ८ अप्रैल की रात करीब ८ बजे मृतका का कुएं में शव मिला था।

मृतका के माता-पिता को जानकारी मिलने पर तत्काल बैकुंठपुर कचहरीपारा स्थित ससुराल पहुंचे और आधी रात को जमकर हंगामा किया था। वहीं पुलिस की मदद से मृतका के शव को कुएं से बाहर निकालकर पीएम कराया गया था। मामले में मृतका की माता इंद्रवती बर्मन, पिता दिनेश कुमार बर्मन ने कोतवाली पुलिस में पति समवर्त कुमार, जेठ दुष्यंत कुमार, जेठानी रंजीता, ननद रिंकी, सास एडलिना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसमें दहेज की मांग कर प्रताडि़त और हत्या करने का उल्लेख किया गया था। पुलिस ने माता-पिता के रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 304(बी), 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

इस दौरान सभी आरोपी मौका पाकर फरार होने में कामयाब हो गए थे। पुलिस ने आरोपी पति, जेठ, सास व ननद को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।


सभी आरोपी तीन महीने से थे फरार
पुलिस के अनुसार दहेज हत्या का अपराध पंजीबद्ध होने के बाद आरोपी पति, सास, जेठ, जेठानी व ननद फरार होने में कामयाब हो गए थे। कोतवाली पुलिस में 3 महीने की मशक्कत के बाद ४ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले का चौथी आरोपी जेठानी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


आरोपी जेठ ने पुलिस को दी थी सूचना
आरोपी जेठ दुष्यंत कुमार ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। उसने कहा था कि 8 अप्रैल की रात करीब ७ बजे आवासीय परिसर स्थित कार्यालय में काम रहा था और उसकी पत्नी, छोटा भाई व उसकी पत्नी घर में थीं। इस दौरान छोटे भाई समवर्त कुमार की पत्नी मृतका मोहिनी दौड़कर आंगन के कुएं में कूद गई थी।

छोटे भाई और मैंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए। इससे तत्काल जूनपारा-जामपारा से कुछ गोताखोर को बुलाकर लाए और कुएं में उतरकर बहू को बाहर निकाले थे।