कोरीया

CG election 2025: भाजपा से पत्नी हैं नपा अध्यक्ष प्रत्याशी तो पति लड़ रहे पार्षद का निर्दलीय चुनाव, पूर्व नपाध्यक्ष को मिला पार्षद का टिकट

CG election 2025: पूर्व नपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा भाजपा से लड़ेंगे वार्ड नंबर 16 से पार्षद चुनाव, नपाध्यक्ष के 3 और पार्षदों के लिए 68 प्रत्याशी हैं मैदान में

2 min read
Nagarpalika president candidate Pratima Yadav with husband Sarju yadav

मनेंद्रगढ़। नगर पालिका मनेंद्रगढ़ (CG election 2025) में नाम वापसी के बाद चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी कर दी गई है। कलेक्टोरेट कार्यालय में नाम वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को अध्यक्ष व पार्षदों के राष्ट्रीय दलों व निर्दलीयों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इधर भाजपा ने प्रतिमा यादव को नपाध्यक्ष की टिकट दी है, जबकि प्रतिमा यादव के पति सरजू यादव निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पूर्व नपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा ने नपाध्यक्ष से नामांकन वापस ले लिया है। उन्हें भाजपा ने पार्षद प्रत्याशी बनाया है।

नगरीय निकाय चुनाव के तहत नाम वापसी के अंतिम दिन मनेंद्रगढ़ नपा अध्यक्ष के लिए धर्मेंद्र पटवा ने अपना नामांकन वापस लिया है। अब चुनाव मैदान में कांग्रेस (CG election 2025) से अध्यक्ष की प्रत्याशी प्रभा पटेल, भाजपा से प्रतिमा यादव व आप पार्टी से हेमलता सोनी हैं।

Former Nagarpalika president Dharmendra Patwa

वहीं वार्ड नंबर 1 में भाजपा मोहम्मद मोबीन, कांग्रेस मोहम्मद सईद, वार्ड नंबर 2 में भाजपा गीता पासी, कांग्रेस राजेश खोबरागड़े, सपन महतो व शनि निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 3 में नीतू मन्हरे भाजपा, मोहिनी देवी कांग्रेस, माया सोनकर निर्दलीय, वार्ड नंबर 4 में जमील साह बीजेपी, मोहम्मद शमीम कांग्रेस, मोहम्मद अकरम निर्दलीय, वार्ड नंबर 5 में राजेश सोंधिया भाजपा, मोहम्मद इमरान कांग्रेस, बशीर खान व गफ्फार अली निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

वार्ड नंबर 6 में गुलाम हैदर कांग्रेस, आदित्य अग्रवाल भाजपा, मोहम्मद हुसैन मोहम्मद यूसुफ निर्दलीय, वार्ड नंबर 7 संगीता जैन भाजपा, रितिका जैन कांग्रेस, बलवीर कौर निर्दलीय, वार्ड नंबर 8 में हसीना बेगम भाजपा, गीतिका चंदेल कांग्रेस, सत्यवती निर्दलीय, वार्ड नंबर 9 में सोनाली गुप्ता कांग्रेस, उर्मिला जायसवाल भाजपा, कला बाई, माला बर्मन निर्दलीय हैं।

वार्ड नंबर में 10 में शबनम बानो कांग्रेस, नीलू जायसवाल भाजपा, हेमलता सोनी आप, रेनू विश्वकर्मा, शीला रानी कश्यप निर्दलीय, वार्ड नंबर में 11 सुधा सोनी भाजपा, मुकेश अग्रवाल कांग्रेस, शिवकुमार केंवट, सरजू यादव निर्दलीय मैदान में डटे हैं।

CG election 2025: वार्ड 12 में हैं बड़े नाम

वार्ड नंबर में 12 रामचरित द्विवेदी भाजपा, गिरधर जायसवाल कांग्रेस, अफाक इराकी निर्दलीय, वार्ड नंबर में 13 दयाशंकर यादव बीजेपी, भावेश कातेला कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 14 में नागेंद्र जायसवाल कांग्रेस, ओमप्रकाश जायसवाल भाजपा, वार्ड क्रमांक 15 में किरण कुजूर कांग्रेस, (CG election 2025) शीला उरांव भाजपा, वार्ड नंबर 16 में धर्मेंद्र पटवा भाजपा, स्नेहिल शुक्ला कांग्रेस, जेके सिंह निर्दलीय, वार्ड नंबर 17 में शांता जायसवाल भाजपा, मीना देवी शर्मा कांग्रेस, वार्ड नंबर 18 में अनिल प्रजापति कांग्रेस, संजय गुप्ता भाजपा, प्रमोद यादव निर्दलीय लड़ रहे हैं।

वार्ड नंबर 19 में अजय जायसवाल कांग्रेस, हरि लाल यादव भाजपा, वार्ड नंबर 20 में आशीष राय कांग्रेस, सुनैना विश्वकर्मा भाजपा, ममता सोनी, रेखा शिवहरे, विनोद शाह निर्दलीय, वार्ड नंबर 21 में गौरी केरकेट्टा कांग्रेस, (CG election 2025) सुशीला सिंह भाजपा, पिंटू बैगा, राजेश लकड़ा, राखी सिंह निर्दलीय और वार्ड नंबर 22 में स्वप्निल सिन्हा कांग्रेस, आदित्य राज डेविड भाजपा से चुनाव मैदान में डटे हैं।

Published on:
31 Jan 2025 09:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर