
Gang rape with girl
मनेंद्रगढ़. घर में अकेली रही युवती को शनिवार की आधी रात अगवा कर 2 युवक जंगल में ले गए। यहां उन्होंने उससे दुष्कर्म (Gang rape) कर मारपीट की। सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया और उसके सलवार को फाड़ फांसी का फंदा बनाकर पेड़ से लटकाया और फरार हो गए।
इधर फांसी का फंदा टूटने के बाद युवती जमीन पर गिर गई और उसकी जान बच गई। वह गंभीर हालत में रात के अंधेरे में ही भटकती हुई दूसरे गांव पहुंची। यहां से ग्रामीणों ने उसे उसके घर तक पहुंचाया। युवती को गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीडि़ता का बयान दर्ज किया तथा दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ विकासखंड के झगराखांड़ थाना के कोड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक पिता अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ रहता है। रविवार को पिता किसी काम से बाहर गया था और युवती घर में अकेली थी। रोजाना की तरह रात में भोजन करने के बाद घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थी।
उसी समय गांव का ही विनोद उरांव और सूरज पनिका वहां पहुंचे और युवती को अगवा कर गांव से दूर जंगल में ले गए। यहां दोनों ने युवती से दुष्कर्म (Gang rape with girl) किया और उसकी बेदम पिटाई भी की। युवकों की दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई, उन्होंने मारपीट के बाद युवती का सलवार फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया।
इसके बाद सलवार को फांसी का फंदा बनाया और युवती को एक पेड़ में फांसी पर लटका दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। युवती की फांसी का फंदा टूट गया और वह नीचे गिर गई। इस दौरान गंभीर हालत में जैसे-तैसे एक गांव में पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवती को उसके गांव पहुंचाया गया।
झगराखंड़ पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मामले में थाना प्रभारी देवेंद्र देवांगन, एएसआई ओपी दुबे, शम्भू यादव, कमलेश साहू की टीम ने तत्काल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल युवती की हालत गंभीर है और मनेंद्रगढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उक्त युवती से ही छेड़छाड़ के आरोप में 3 महीने जेल में बंद
युवती के पिता ने बताया कि 2 वर्ष पहले आरोपी विनोद उसकी बेटी से छेड़छाड़ करता था, जिसकी शिकायत करने के बाद आरोपी को 3 महीने की जेल भी हुई थी। इस दौरान जेल से छूट कर आने के बाद हमारे परिवार से रंजिश रखता था और उसने वारदात को अंजाम दिया है।
युवती गंभीर हालत में भटककर मरवाही थाना क्षेत्र के गांव में पहुंची
युवती की फांसी का फंदा टूटने के बाद आधी रात में घनघोर जंगल से जैसे-तैसे भटकती हुई ग्राम डोंगराटोला पहुंची। यह क्षेत्र मरवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। युवती ने ग्रामीणों को घटना की सारी जानकारी दी।
इसके बाद ग्रामीणों की मदद से युवती को गंभीर हालत में उसके गांव पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद बयान दर्ज किया और विवचेना शुरू कर दी है।
कोरिया जिले की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Koria Crime
Published on:
13 Oct 2019 03:41 pm

बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
