
कोरिया. चिरमिरी नगर निगम में दोपहर 1 बजे तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 18 वार्डों में बीजेपी 13 वार्डों में और जनता कांग्रेस 1 और अन्य पार्टी या निर्दलीय प्रत्याशी 8 वार्ड में बढ़त बनाए हुए थे लेकिन परिणामों की घोषणा होने तक भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। यहाँ के 40 वार्ड में से 24 पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है।
प्रदेश के 10 नगर निगमों के 542 वार्डों में से 270 में आगे चल रही है, जबकि 182 वार्डों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी 16 वार्ड और निर्दलीय 66 वार्ड में आगे है।
प्रदेश के कुल 38 नगर परिषद के 753 वार्डों के शुरुआती रुझानों पर नजर डालें तो यहां कांग्रेस 165 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। जबकि भाजपा 120 वार्डों में आगे चल रही है। वहीं जोगी कांग्रेस 7 और निर्दलीय 39 वार्डों में आगे है।
103 नगर पंचायतों के 1545 वार्डों में कांग्रेस 288, भाजपा 232, जोगी कांग्रेस 11 और निर्दलीय 76 वार्डों में आगे चल रहे हैं। बतादें कि प्रदेश के 151 नगरीय निकायों में 21 दिसंबर को चुनाव हुए थे।
Updated on:
24 Dec 2019 04:52 pm
Published on:
24 Dec 2019 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
