
Molesting
बैकुंठपुर. भाजपा पार्षद के पति ने रंग-गुलाल खेलने के बाद पहचान की महिला से कहा कि चलिए भाभी आपको घर छोड़ देता हूं। इसके बाद उसने स्कूटर पर बैठाया। रास्ते में पार्षद पति की नीयत बिगड़ गई और उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा।
महिला के विरोध करने पर भी वह नहीं माना और रास्तेभर छेडख़ानी करता रहा। महिला का पति 2 दिन बाद घर लौटा तो उसने पूरी बात बताई। फिर उन्होंने थाने में पार्षद पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं करने को लेकर बड़े-बड़े जनप्रतिनिध-नेताओं के सामने आकर दबाव डालने की भी चर्चा हो रही है।
बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि नगर पालिका बैकुंठपुर के वार्ड क्रमांक १२ की भाजपा की महिला पार्षद के पति प्रमोद गुप्ता 22 मार्च की दोपहर रंग-गुलाल खेलने के बाद 36 वर्षीय महिला से कहा कि चलिए भाभी आपको घर छोड़ देता हूं।
इस दौरान अपनी स्कूटर में बैठाकर विवाहिता को ले जाने लगा और रास्ते में छेड़छाड़ करने की नीयत से आरोपी पार्षद पति ने महिला का हाथ पकड़ लिया। जब महिला ने विरोध किया तो पार्षद पति ने उसे डांट-फटकार कर शांत करा दिया।
इस दौरान वह महिला से छेड़छाड़ करता रहा। घटना के बाद विवाहिता रोती हुई अपने घर पहुंची, लेकिन पीडि़ता का पति रिश्तेदारी में बाहर गया था।
पति के साथ पहुंची थाना
पीडि़ता के पति 24 मार्च की रात को अपने घर लौटा। इसके बाद महिला ने घटना की पूरी जानकारी दी। मामले में 25 मार्च की सुबह सूचना सिटी कोतवाली में दर्ज कराई।
मामले में कोतवाली पुलिस ने शाम को आरोपी प्रमोद गुप्ता के खिलाफ धारा 354, 354(क) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। फिलहाल आरोपी पार्षद पति पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
Published on:
27 Mar 2019 02:23 pm

बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
