21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोर टू डोर कचरा संग्रहण: तीन लाख की छह रिक्शा खरीदी, कचरा उठाने महिलाएं नहीं मिली, बेकार खड़ीं

- नागपुर व लाई पंचायत में २० लाख की लागत से बने दो एसएलआरएम सेंटर जर्जर होने लगे।

2 min read
Google source verification
wastage collection

डोर टू डोर कचरा संग्रहण: तीन लाख की छह रिक्शा खरीदी, कचरा उठाने महिलाएं नहीं मिली, बेकार खड़ीं,डोर टू डोर कचरा संग्रहण: तीन लाख की छह रिक्शा खरीदी, कचरा उठाने महिलाएं नहीं मिली, बेकार खड़ीं,डोर टू डोर कचरा संग्रहण: तीन लाख की छह रिक्शा खरीदी, कचरा उठाने महिलाएं नहीं मिली, बेकार खड़ीं




बरबसपुर।जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत नागपुर और लाई में स्वच्छता अभियान के तहत डोर टू डोर कचरा ढोने चार रिक्शा खरीदी हुई है। जो जनपद और ग्राम पंचायत की उदासीनता के कारण छह महीना से धूल खा रही है।
जानकारी के अनुसार ३ लाख की लागत से खरीदी कर चार रिक्शा नागपुर पंचायत को मिली है। वहीं लाई ग्राम पंचायत में दो रिक्शा लगभग दो साल पहले मिली थी। कुछ दिन तक समूह की महिलाएं कचरा ढो रहीं थी। लेकिन अब साल भर से बंद है। ग्राम पंचायत नागपुर में कचरा इक_ा करने लगभग 1000000 रुपए की लागत से कचरा घर बना हुआ है। एसएलआरएम सेंटर का यही हाल ग्राम पंचायत लाई है। लाई में भी १० लाख खर्च कर एसएलआरएम सेंटर बनाया गया है। वर्तमान में कचरा घर की सीट उखडऩे लगी है। क्योंकि सेंटर का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत की उदासीनता के वजह से योजना ठप पड़ा है। देखरेख भी नहीं कर रहे हैं। कबाड़ होने के लिए रिक्शा और एसएलआरएम सेंटर को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया है।

रिक्शा का दो लाख बिल बकाया, किस मद से भुगतान करें, आदेश नहीं मिला है
ग्राम पंचायत नागपुर के अनुसार एक रिक्शा की कीमत 50000 रुपए है। जिसका 200000 रुपए का बिल बकाया है। सप्लायर को पंचायत से पेमेंट करना है। क्योंकि बिल हमारे पास आया है। लेकिन हम अभी तक पेमेंट नहीं किए हैं। अधिकारी हमको बताएंगे, कि किस मद से पैसा देना है। तभी हम सप्लायर को भुगतान कर पाएंगे।

प्रयास किया जा रहा है कि समूह की महिलाओं से काम कराया जाए। लेकिन कोई काम करने को तैयार नहीं है। इसकी वजह से रिक्शा बेकार खड़ी हैं।
बीएल देहरी, सीइओ जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़

दो साल पहले पैडल रिक्शा आईं हैं। कुछ दिन तक समूह की महिलाएं काम की। उसके बाद काम करना बंद कर दी हैं। लगभग साल भर से काम बंद है।
सोनसाय पंडो, सरपंच ग्राम पंचायत लाई

रिक्शा के लिए बाहर से मास्टर ट्रेनर आएंगे। उसके बाद शुरू कराया जाएगा। लेकिन पंचायत के किस मद से काम करने वाले को पेमेंट दिया जाएगा। यह आदेश अभी तक हमारे पास नहीं आया है। आदेश आने के बाद काम शुरू होगा।
मुनेश्वर सिंह पैकरा, सचिव ग्राम पंचायत नागपुर