
Husband-wife death
जनकपुर (कोरिया). दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर पति-पत्नी अपने पुत्र के साथ सोमवार की रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी (Husband-wife death) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए शहडोल अस्पताल रेफर किया गया है। इधर दुर्घटना में मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
कोरिया जिले के जनकपुर थानांतर्गत ग्राम चांटी निवासी बुद्धसेन विश्वकर्मा के घर सोमवार को दशगात्र कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए ग्राम बतौड़ी निवासी रामभजन विश्वकर्मा पिता ठेंगई (45) पत्नी उषा विश्वकर्मा (Husband-wife death) व पुत्र राजेश विश्वकर्मा (17) को लेकर अपनी बाइक से चांटी पहुंचे थे।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात करीब 10 बजे पत्नी व पुत्र के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान ग्राम चांटी में आरटीओ बैरियर के पास अज्ञात बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी (Husband-wife death) की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है।
राहगीरों द्वारा घायल राजेश को जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसकी गम्भीर अवस्था को देखते हुए जिला चिकिसालय शहडोल रेफर कर दिया गया।
मौत से परिजनों में पसरा मातम
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद बुद्धसेन के परिवार के सभी घटनास्थल पर पहुंचे और विभत्स तस्वीर देखकर चीख-पुकार मच गई। पति-पत्नी की मौत (Husband-wife death) से उनके परिजनों में मातम पसर गया है। वहीं दुर्घटना की खबर मिलते ही जनकपुर थाना से सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह व स्टाफ भी मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए जनकपुर अस्पताल भेज दिया।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
Published on:
25 Jun 2019 07:48 pm

बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
