6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री व Cricketer रोहित शर्मा ने कोरिया की डॉ. नम्रता को इस Award से किया सम्मानित

रीजनल अस्पताल चिरिमिरी में डिप्टी सीएमओ के रूप में पदस्थ डा. नम्रता को मुंबई में दिया गया अंतरराष्ट्रीय हेल्थ केयर अवार्ड

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pranayraj Singh Rana

Jul 19, 2017

Dr. Namrata Singh get award

Dr. Namrata Singh get award

चिरमिरी.
रीजनल अस्पताल चिरिमिरी के डिप्टी सीएमओ डॉ नम्रता सिंह को मुम्बई में आयोजित कार्यक्रम में मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर उन्हें केंद्रीय मंत्री
नितिन गडकरी
व भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के हाथों अंतरराष्ट्रीय हेल्थ केयर अवार्ड प्रदान किया गया। डा. नम्रता की इस उपलब्धि से उनके परिजनों व स्टाफ में हर्ष का माहौल है।


यह भी पढ़े : जनपद अध्यक्ष व रिटायडज़् TI के शिक्षाकमीज़् पुत्रों का यहां चलता है रौब! नहीं आते School


हर साल चिकित्सा के श्रेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करने वालों का चयन कर संस्था द्वारा सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी देश के 40 चिकित्सकों का सम्मान मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।


इस दौरान कोरिया जिले के चिरमिरी रिजनल अस्पताल में डिप्टी सीएमओ के पद पर पदस्थ डा. नम्रता सिंह को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री
नितिन गडकरी
, क्रिकेटर रोहित शर्मा के हाथों अंतरराष्ट्रीय हेल्थ केयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


यह भी पढ़े : DM ले रहे थे मीटिंग और बाहर सरकारी गाडिय़ों के पीछे चटाई बिछाकर हो रहा था शमज़्नाक काम


डा. नम्रता को मध्य भारत के सर्वश्रेष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में भी सम्मान किया गया। इससे पहले भी डॉ. सिंह को ग्लोरी ऑफ इंडिया सम्मान, बेस्ट सिटिजन आफ इंडिया सम्मान से सम्मानित किया किया जा चुका है। सम्मानित होने पर एसईसीएल के महाप्रबंधक शुभकामनाएं दी हंै। वे कोल इंडिया स्तर पर सम्मान पाने वाली पहली महिला चिकित्सक है।