मनेंद्रगढ़। शिरडी साईं दरबार का 13वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सुबह सत्यनारायण व्रत कथा के बाद शाम 6 बजे मंदिर से साईं मंदिर तिराहा तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में साईं भक्त साईं बाबा के भक्ति भावना में तब्दील होकर झूमते नजर आए। शोभा यात्रा के समापन के बाद महाआरती हुई। गुरुवार को सुबह 7 से 5.30 तक गणेश मां दुर्गा चित्रगुप्त भगवान एवं साईं बाबा का अभिषेक पूजन हुआ। वहीं कोलकाता से आए शुभम भास्कर व जबलपुर की साईं भक्त गायिका पूनम त्रिपाठी द्वारा भव्य साईं जगराता व जागरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान साईं मंदिर सिविल लाइन को आकर्षक प्रकाश व आधुनिक साज सज्जायुक्त सजाया गया है।