मनेद्रगढ़। जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनेद्रगढ़ में मुस्लिम समुदाय की ओर से बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को सुबह 9 बजे शहर के मुख्य चौक चौराहों में विभिन्न मस्जिदों से जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोको मस्जिद समिति, चैनपुर रजा नगर कमेटी, अरब बाबा मस्जिद कमेटी व अंसार मुस्लिम कमेटी द्वारा अपने क्षेत्र से जुलूस निकालकर मुख्य बाजार में भ्रमण कराया गया। इस दिन सुबह मस्जिदों में मुबारक शरीफ की जियारत की गई। साथ ही मस्जिदों में याद किया गया। मुस्लिम समाज में पैगंबर इस्लाम में यौमे विलादत को लेकर शहर के मस्जिदों, मजारों, घरों और दुकानों में रोशनी की गई। पिछले 11 दिनों से मस्जिदों में 11 तकरीर चल रही थी। 12वें दिन ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकालकर नबी को याद किया गया।