26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किन्नर को दौड़ाकर पकड़ा, स्कूटी की तलाशी ली तो देखकर रह गए सन्न

कोतवाली पुलिस ने गांधी जयंती के एक दिन पूर्व की कार्रवाई, पुलिस उसका पीछा करती आ रही थी और सामने कराई थी नाकेबंदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Oct 2018, 5:39 PM IST

Kinnar arrested

Kinnar arrested

बैकुंठपुर. कोतवाली पुलिस ने शुष्क दिवस से एक दिन पहले फिल्मी स्टाइल में पीछा करते हुए स्कूटी सवार किन्नर को पकड़ लिया। सोमवार की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने उसके कब्जे से 9 हजार 800 रुपए का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है।


कोतवाली पुलिस को मुखबिर के माध्यम से स्कूटी से शराब परिवहन करने की सूचना मिली थी। मामले में कोतवाली प्रभारी रविंद्र कुमार अनंत ने टीम गठित कर तैनात कर दिया था। इस दौरान शासकीय शराब दुकान से शानू किन्नर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब खरीदकर अपनी स्कूटी में परिवहन कर अपने घर में रख रही थी।

नाकाबंदी करने के बाद भट्टीपारा से आने वाली स्कूटी सवार एक महिला का पीछा कर ओडग़ी नाका में रोक कर तलाशी ली गई। आरोपी ने अपना नाम शानू किन्नर पिता महमूद अली (24) ओडग़ी नाका और पता चनवारीडांड़ महाई भट्टा मनेंद्रगढ़ स्थायी निवासी बताया।

यह खबर भी पढ़ें : इतना गंभीर आपराधिक प्रकरण छिपा डंके की चोट पर नौकरी कर रही महिला डॉक्टर को किया गया बर्खास्त

किन्नर की स्कूटी क्रमांक सीजी 16 सीजी-7712 में एक थैले में 12 बोतल बीयर व 4 पउवा अंग्रेजी शराब रखी हुई थी। वहीं उसके घर से 16 बोतल बीयर, 12 पउवा अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने जो शराब जब्त की है वह कुल 28 हजार 280 मिलीलीटर है, जिसकी कीमत 9 हजार 800 रुपए है।

यह खबर भी पढ़ें : एक युवक ऑर्केस्ट्रा देखने जा रहा था जबकि दूसरा लौट रहा था, रास्ते में दोनों के साथ हो गया दर्दनाक हादसा


आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
इसके बाद पुलिस ने आरोपी किन्नर के खिलाफ धारा 34 (34) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में एसआई विजय कुमार राठौर, एएसआई जेडी कुशवाहा, नवीन साहू, सुनीता तिर्की, संदीप साय, रमेश पाण्डेय, सुनीता पैकरा, रामदेव अगरिया आदि शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग