20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरीया

VIDEO मनेंद्रगढ़ में सत्याग्रह: केंद्र सरकार का विरोध हुआ, रघुपति राघव राजा राम… गाए भजन

हरियाणा भवन के सामने जिला स्तरीय सत्याग्रह में धरना प्रदर्शन

Google source verification



मनेंद्रगढ़। कांग्रेस ने हरियाणा भवन के सामने जिला स्तरीय सत्याग्रह में धरना प्रदर्शन किया। दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन…वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे…का गायन कर अहिंसात्मक आंदोलन हुआ।
कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्ति के बाद जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है। मनेंद्रगढ़ जिला में भी सत्याग्रह हुआ। मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसीजनों ने जमकर नारेबाजी की। भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संवैधानिक पद में रहने वाले सांसद व विधायकों पर भी साजिश कर अयोग्य घोषित कराया जा रहा है। 2024 में भाजपा सरकार की विदाई है। यह सरकार उद्योगपतियों के गोद में बैठी हुई सरकार है। जो केवल कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को ही फायदा पहुंचा रही है। विधायक डॉ विनय जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार की घटिया राजनीति लोकतंत्र के लिए घातक है। भारत में संवैधानिक सभी पदों पर अपना दखल कर यह पूरी तरह से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है। बेतहाशा महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है। इस पर रोकथाम लगाने के बजाय केंद्र की मोदी सरकार ईडी व अवैधानिक तरीके से संविधान के तहत पदों में बैठे जनप्रतिनिधियों के पदों को शून्य घोषित करा रही है। आज तक के इतिहास में इस प्रकार की दूषित राजनीति नहीं हुई। जिसकी हम निंदा करते हैं। वरिष्ठ नेता रमेश सिंह ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार जिस प्रकार से दूषित राजनीति को बढ़ावा दे रही है। यह भारत में लोकतंत्र को खतरा उत्पन्न हो सकता है। निजीकरण कर धीरे-धीरे केंद्र सरकार पूरे देश को बेच देना चाह रही हैं। जो कांग्रेस नहीं होने देगी। इस दौरान कांग्रेस जनों ने रघुपति राघव राजा राम के महात्मा गांधी के भजन का वाचन किया गया। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार जैन, विधायक प्रतिनिधि बलवीर सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, सुरेंद्र पाल मखीजा, ओम प्रकाश गुप्ता, पार्षद नागेंद्र जायसवाल, शिवनारायण यादव, सपन महतो, अनिल प्रजापति, अनिल वर्मा, अभय बड़ा, राजेश सिंह, सौरभ मिश्रा, संतोष अग्रवाल, मोहम्मद अबरार, रोशन सिंह, रुकमणी खोबरागड़े, शगुफ्ता बक्स आदि मौजूद थे।