बैकुंठपुर। अनिश्चितकालीन हड़ताला पर बैठे पटवारियों को भाजपा और सहकारी कर्मियों को गोंगपा पार्टी समर्थन देने पहुंची।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने पटवारी संघ के बैनर तले प्रदेशव्यापी हड़ताल का समर्थन उनके मंच पर पहुंचे। प्रेमाबाग में जिले के पटवारी अपनी जायज मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि पटवारी संघ की हड़ताल जायज और सरकार मांग पूरी करे। सरकार के अडिय़ल रवैये से ग्रामीणजन भी परेशान है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मैदानी इलाकों में पटवारियों को कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन उनके स्तर के अन्य राज्य कर्मचारियों की तुलना में पटवारियों का वेतनमान व ग्रेड पे उचित नहीं है। पटवारी संघ ने 2400 के स्थान पर 2800 का ग्रेड पे मांगा है, जो उचित है। सरकार को उनकी मांगें पूरी करनी चाहिए। वहीं राजस्व निरीक्षक के पद पर पटवारियों की पदोन्नति की मांग भी कर्मचारी हित में है। इसलिए उनकी यह मांग भी सही है। मैदानी इलाकों में कार्य करने में सुविधा की दृष्टि से संसाधन एवं नेट भत्ता दिया जाना चाहिए।
एस्मा का आदेश भूपेश सरकार की हठधर्मिता
जिला उपाध्यक्ष तिवारी ने हड़ताल को कुचलने के लिए एस्मा लगाने के निर्णय को हठधर्मिता एवं कर्मचारी विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि जितने भी कर्मचारियों को अपने जन घोषणा पत्र में इस सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। उनके साथ धोखा किया है। यह सरकार कर्मचारी और किसान विरोधी है। यह सरकार छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य बनाने पर आमादा है। सभी वर्ग को इस सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने की जरूर है।
सहकरी कर्मियों की मांगों को अविलंब पूरा करना चाहिए
गोंगपा प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरो प्रेमाबाग पहुंचकर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ रायपुर के बैनर तले सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया। सहकारी समिति कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों की पूर्ति करनें1 जून से हड़ताल पर है। उनकी सभी मांगे जायज एवं न्यायोचित है। जिनकी पूर्ति शासन प्रशासन को अविलम्ब किया जाना चाहिए। सहकारी समिति में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित कर सरकारी कर्मचारियों की भांति वेतनमान दिया जाए। वहीं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में सीधी भर्ती पर रोक लगाकर सहकारी समिति में कार्यरत कर्मचारियो को रिक्त पदों पर संविलियन किया जाना चाहिए।