1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय बागवानी मिशन और बारदाना घोटाला मामला: भाजयुमो जिलाध्यक्ष, अफसर-ठेकेदार समेत 11 फरार

Scam in Bardana: खोज रही 2 थाने की पुलिस, राष्ट्रीय बागवानी मिशन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष, असिस्टेंट डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर सहित नौ अफसर-ठेकेदार चल रहे फरार, इधर 16200 बारदाना घोटाला मामले में मैनेजर व फड़ प्रभारी भी फरार

2 min read
Google source verification
Gunny bags scam

Koria SP office

बैकुंठपुर. Scam in Bardana: राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना में 20 लाख की अनियमितता और हितग्राही को मिली आधी राशि हड़पने की साजिश रचने वाले भाजयुमो जिलाध्यक्ष, उद्यानिकी सहायक संचालक सहित 9 अफसर-ठेकेदार धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध होने के बाद फरार हैं। मामले में पुलिस पिछले एक महीने से आरोपियों को खोज रही है। पुलिस फिलहाल एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इधर पटना थाना अंतर्गत गिरजापुर सोसायटी अंतर्गत 16200 बारदाना घोटाला मामले में मैनेजर व फड़ प्रभारी फरार चल रहे हैं।


ग्राम रावतसरई सोनहत निवासी प्रार्थी आनंदी सिंह पिता सोमार साय ने बागवानी मिशन की राशि में गड़बड़ी की शिकायत कलक्टर से की थी। इसमें बताया था कि कटकोना स्थित निजी भूमि पर राष्ट्रीय बागवानी योजना से 20 लाख की सामुदायिक तालाब की स्वीकृति मिली थी।

उद्यान विभाग की निगरानी में इसका निर्माण कराया जा रहा है। प्रथम किस्त में मिली राशि १० लाख के कार्यों का मूल्यांकन कराया गया है। उसके बाद में शेष 10 लाख भुगतान में विभाग के अधिकारी-कर्मचारी ने सांठगांठ कर धोखाधड़ी की है। मामले में कलक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिपं सीईओ नम्रता जैन को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर आजाक थाना बैकुंठपुर धारा 420, 467, 468, 471, 472, 474, 409, 120-बी, ईआईटीटी ६६(घ) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, धारा 3(2)(5) 3(2)(5क) एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


ये हैं आरोपी
-अंचल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष भाजयुमो कोरिया।
-विनय त्रिपाठी, सहायक संचालक उद्यानिकी कोरिया।
-अभय गुप्ता, उद्यान विस्तार अधिकारी बैकुंठपुर।
-मनहरण सिंह, तकनीकी सहायक जिला पंचायत।
-सत्यप्रकाश साहू, तकनीकी सहायक जिला पंचायत।
-शांति राजवाड़े, कर्मचारी एक्सिस बैंक चरचा निवासी।
-संदीप कुमार गुप्ता, निवासी फूलपुर थाना चरचा।
-विशाल कुमार त्रिपाठी, निवासी नौगई सोनहत।
-विनायक ट्रेडर्स एंड सप्लायर फर्म एवं संचालक बैकुंठपुर।

यह भी पढ़ें: OLX पर कार बिक्री का विज्ञापन देख शख्स ने कर दिया फोन, लग गई चपत, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार


इधर 16200 बारदाना मामले में मैनेजर व फड़ प्रभारी फरार
इधर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गिरजापुर में धान खरीदी व बारदाने में फर्जीवाड़े के मामले में सोसाइटी मैनेजर सुरेंद्र राजवाड़े, फड़ प्रभारी दिनेश कुशवाहा सहित अन्य के खिलाफ धारा 120 बी, 409, 420, 467, 468 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद आरोपी फरार हैं। पटना पुलिस फरार आरोपियों की पिछले दो सप्ताह से तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि धान खरीदी के दौरान तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया की छापामार कार्रवाई में चार कर्मियों के घर से 16 हजार 2०० बारदाना जब्त हुआ था। जिसमें समिति स्टाफ उमेश देवांगन के घर से 7 हजार बारदाना, दिनेश कुशवाहा के घर से 2 हजार बारदाना, ईश्वर साहू के घर से 7 हजार बारदाना और उमेश कुशवाहा के घर से 200 बारदाना मिला है। जब्त बारदानों में 1.62 करोड़ का फर्जी तरीके से धान बिक्री करने का अनुमान लगाए गए थे।


सभी हैं फरार, चल रही खोजबीन
गिरजापुर सोसाइटी और हॉर्टिकल्चर विभाग के प्रकरण में सारे आरोपी फरार हैं। मामले की विवेचना चल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
कविता ठाकुर, एसडीओपी बैकुंठपुर

Story Loader